Home Headlines पाली में कच्चा मकान ढहने से विवाहिता की मौत

पाली में कच्चा मकान ढहने से विवाहिता की मौत

0
पाली में कच्चा मकान ढहने से विवाहिता की मौत
Married woman killed in crude house collapse in pali village
Married woman killed in crude house collapse in pali village

पाली। पाली के रोनवाडा कस्बे के उपरली फली गांव में बीती रात एक कच्चा मकान ढहने से विवाहिता की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उपरली फली गांव निवासी खुमाराम गरासिया कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। मकान में परिवार के चार सदस्य सो रहे थे। रात में बारिश के साथ तेज हवा चलने से मकान गिर गया।

मकान गिरने से खुमाराम की पुत्री सुखी (24) के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन पुत्रियां घायल हो गईं।

मकान गिरने की आवाज से आस-पास के लोग वहां पहुंचे तथा मदद में जुट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।