Home Delhi एमसीडी चुनाव में जीत का श्रेय राहुल गांधी को : कांग्रेस

एमसीडी चुनाव में जीत का श्रेय राहुल गांधी को : कांग्रेस

0
एमसीडी चुनाव में जीत का श्रेय राहुल गांधी को : कांग्रेस
MCD election victory credited to Rahul Gandhi : Congress
MCD election victory credited to Rahul Gandhi : Congress
MCD election victory credited to Rahul Gandhi : Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डों में हुए उपचुनाव में जीत का श्रेय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए राहुल गांधी द्वारा किए गए संघर्ष के कारण जनता ने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

अजय माकन ने कहा कि निगम के 13 वार्डो के उपचुनाव में 5 वार्डों में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत जिसमें 400 प्रतिशत वोटों की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा दिया गया यह स्पष्ट संदेश है कि वह कांग्रेस को दिल्ली में दोबारा सत्ता में देखना चाहते हैं। जनता मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा केंद्र की भाजपा सरकार के बीच होने वाली प्रतिदिन की लड़ाई से तंग आ गई है।

माकन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर इसलिए विश्वास किया है क्योंकि राहुल गांधी ने समय-समय पर जनता की समस्याओं के लिए सडक पर उतरकर संघर्ष किया। चाहे वह सफाई कर्मचारियों, रेहड़ी पटरीवालों की मांगों का मुद्दा हो या फिर शकूर बस्ती की जे.जे. कालोनी को उजाड़े जाने पर बस्ती के लोगों के हितों की रक्षा करना राहुल गांधी ने जनता के बीच जाकर उनकी लड़ाई लड़ी।

माकन ने कहा कि कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि जिन 13 वार्डो में उपचुनाव हुए है वहां पर कांग्रेस 2007 से सत्ता से विहिन थी। कांग्रेस की जीत इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि कांग्रेस आने वाले समय में शीर्ष पर आ जायेगी।