Home Rajasthan Pali रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा निकालने को लेकर बैठक

रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा निकालने को लेकर बैठक

0
रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा निकालने को लेकर बैठक

meeting for shobha yatra on Ram Navami in pali

पाली। रामनवमी पर विराट शोभायात्रा को लेकर बागबेरा दादावाड़ी में शहर के सभी समाज के प्रमुखों ने भाग लिया।

पंडित शंभूलाल शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि भगवान राम के जन्मदिवस पर आयोजित विराट शोभायात्रा में प्रत्येक महिला पुरुष को भाग लेना है। शोभायात्रा को विराट रुप देना ही हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने हिन्दुओं को जाति गत न होकर एक होने की अपील की।

आर्यवीर दल के महेश बागड़ी ने कहा कि आने बाले समय में हम हिन्दुओं को संकट का समाना  करना पड़ सकता है। इसलिए सभी हिन्दुओं को एक होकर रहना है। सुमन ने मातृशक्ति को अपने स्वरुप को पहचानने की अपील करते हुए कहा कि मां शब्द को माताओं को समझने की जरुरत है। उन्हाने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन के आदर्शो के समझाया।

palih

उन्होंने कहा कि सभी माताओं को उसी प्रकार रामनवमी पर सजधज कर आना चाहिए जैसे अपने बालक के जन्म दिन पर माताएं तैयार होती हैं। राम जन्म भी को भी उससे कम नहीं मानना चाहिए।

परमेश्वर जोशी ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पच्चीस साल पहले कुछ व्यक्तियों ने मिलकर रामनवमी शोभायात्रा की शुरुआत की थी। श्यामसुनदर गुप्ता ,विजयराज सोनी, शंकर भासा पूरणप्रकाश निंबार्क, जयशंकर त्रिवेदी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

meeting for shobha yatra on Ram Navami in pali

इस अवसर पर शहर के लगभग सभी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने अपने समाज की ओर से शोभायात्रा या झांकी के प्रस्ताव दिए। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल दुर्गावाहिनी के कलैण्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर  गोपाल गोयल, अरुण गुप्ता, जोगाराम संत, हीरालाल व्यास,दिलीप जोशी, भुवन दवे, किशन प्राजपत, बजरंग लाल हुरकट, अंबालाल सोलंकी, हस्तीमल अरोड़ा, भीमराज चौधरी, कैलाश टवाणी  बाबुलाल नागला आदि उपस्थित थे।