Home Breaking मानसिक रोगी महिला से दुष्कर्म, प्रेगनेंट होने पर हुआ खुलासा

मानसिक रोगी महिला से दुष्कर्म, प्रेगनेंट होने पर हुआ खुलासा

0
मानसिक रोगी महिला से दुष्कर्म, प्रेगनेंट होने पर हुआ खुलासा
Mentally challenged woman becomes pregnant after rape in bhopal
Mentally challenged woman becomes pregnant after rape in bhopal
Mentally challenged woman becomes pregnant after rape in bhopal

भोपाल। बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला गर्भवती हो गयी।

बाग सेवनिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाग मंदिर के पास रहने वाली 35 वर्षीय महिला जो कि मानसिक रूप से बीमार है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना का खुलासा शनिवार को तब हुआ, जब महिला की तबीयत बिगडऩे लगी परिजन उसे उपचार हेतु अस्पताल ले गए। जहां जांच में सामने आया कि महिला गर्भवती है।

इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पुहंचे पुलिस ने मां की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं है जिसके कारण वह आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

इलाहाबाद : दलित छात्रा को प्यार में फांसा, शादी का झांसा देकर रेप

अपराध के समाचार पढने के लिए यहां क्लीक करें