Home India City News मनाली व डल्हौजी समेत चार शहरों में पारा शून्य से नीचे

मनाली व डल्हौजी समेत चार शहरों में पारा शून्य से नीचे

0
मनाली व डल्हौजी समेत चार शहरों में पारा शून्य से नीचे
mercury dips below freezing point in 4 cities of himachal pradesh
mercury dips below freezing point in 4 cities of himachal pradesh
mercury dips below freezing point in 4 cities of himachal pradesh

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला सहित अन्य इलाकों में शुक्रवार को आसमान साफ है और धूप खिली हुई है। इससे दिन के तापमान में सुधार हुआ है और लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। जनजातीय इलाकों लाहौल-स्पीति, किन्नैर, भरमौर और पांगी में भी मौसम साफ है। हालांकि अधिकतर स्थानों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रातें बेहद सर्द बनी हुई हैं।

पर्यटन स्थलों मनाली व डल्हौजी में रात का पारा माइनस में पहुंच गया है। पिछली रात राज्य के चार स्थानों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। जनजातीय इलाकों में पारा शून्य से काफी नीचे चला गया है। इन क्षेत्रों में बीते गुरुवार को बर्फबारी हुई थी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि लाहौल-स्पीति जिले का केलंग राज्य में सबसे ठण्डा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री नीचे रहा। पर्यटन स्थलों मनाली व डल्हौजी में न्यूनतम तापमान क्रमशः माइनिस 2.2 और माइनिस 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

राजधानी शिमला में भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला से सटे सोलन में तापमान 2.5, भुंतर में 3, सुंदरनगर में 5, धर्मशाला में 6.2 और नाहन में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला स्थित मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है और अगले 24 घंटों के दौरान उच्च पर्वतीय इलाकों में फिर हिमपात हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here