Home Chandigarh पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे के खिलाफ वारंट जारी, मंत्री की दूसरी शादी का मामला

पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे के खिलाफ वारंट जारी, मंत्री की दूसरी शादी का मामला

0
पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे के खिलाफ वारंट जारी, मंत्री की दूसरी शादी का मामला
warrant against former cabinet minister son's gurjit singh snigdha
warrant against former cabinet minister son's gurjit singh snigdha
warrant against former cabinet minister son’s gurjit singh snigdha

जालंधर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के बड़े बेटे गुरजीत सिंह संघेड़ा के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है।

गुरजीत पर गवाही के लिए कोर्ट नहीं आने पर ऐसा किया गया है। उल्लेखनीय है कि अवतार हैनरी पर जनप्रतिनिधित्व कानून के उल्लंघन का केस चल रहा है।

लुधियाना के रहने वाले हैनरी की पहली पत्नी के बेटे गुरजीत सिंह संघेड़ा इस केस में गवाह हैं। इससे पहले हुई सुनवाई में गुरजीत ने कहा था कि मेरे पिता अवतार सिंह संघेड़ा उर्फ अवतार हैनरी 1962 में यूके गए थे। वहां पर सुरंदिर कौर (मेरी स्वर्गीय मां) से 1965 में शादी कर ली।

3 फरवरी को मेरा जन्म हुआ। गुरजीत ने कहा कि इसके बाद 10 जनवरी 1968 में पिता अवतार ने यूके की नागरिकता ली। पिता उसे लेकर 1969 में भारत गए। यहां पर मां सुरिंदर कौर को तलाक दिए बिना उन्होंने 1977 में हरिंदर कौर से दूसरी शादी कर ली थी।

भारत में ब्रिटिश नागरिक होते हुए छह बार विधानसभा चुनाव लड़े। गुरजीत ने कहा मां कैंसर से पीडि़त थी तो उनका जून 2013 में यूके में देहांत हो गया। करीब छह साल पहले गुरजीत संघेड़ा ने अपने पिता अवतार हैनरी के खिलाफ मोर्चा खोला था।