Home India City News भारत दौरे पर आईं विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल वैले

भारत दौरे पर आईं विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल वैले

0
भारत दौरे पर आईं विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल वैले
Miss World Stephanie Del Valle excited to be in India
Miss World Stephanie Del Valle excited to be in India
Miss World Stephanie Del Valle excited to be in India

मुंबई। प्यूटरे रिको की विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल वैले गुरुवार को भारत के पांच दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचीं। उन्होंने इस देश में अपनी यात्रा यादगार होने की उम्मीद जताई है।

स्टेफनी ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। मैं पहली बार भारत आई हूं और मेरा अब तक का सफर शानदार है।

स्टेफनी के मुताबिक मैं एक स्कूल का दौरा भी करूंगी, जिसके लिए विश्व सुंदरी ने पहले भी काम किया है। मैं बेहद उत्साहित हूं कि यह एक यादगार यात्रा होने वाली है। मैं बाकी यात्रा का इंतजार नहीं कर पा रही।

वह मिस वर्ल्ड इंडिया के फाइनल के लिए यहां पहुंची हैं। स्टेफनी मॉडल और संगीतकार भी हैं, वाशिंगटन में विश्व सुंदरी-2016 का ताज उनके सिर सजा था।

भारत ने रीता फारिया, ऐश्वर्य राय बच्चन, डायना हेडन, युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा जैसी विश्व सुंदरियां दी हैं। वैले ने ऐश्वर्य और प्रियंका को अपनी पसंदीदा बताया।