Home Health हमारे पूर्वजों की हडि्डयां थीं हमसे ज्यादा मजबूत

हमारे पूर्वजों की हडि्डयां थीं हमसे ज्यादा मजबूत

0
हमारे पूर्वजों की हडि्डयां थीं हमसे ज्यादा मजबूत
modern life has turned us into WEAKLINGS
modern life has turned us into WEAKLINGS

न्यूयार्क। हमारे पूर्वजों की हडि्डयां हमारी तुलना में अधिक मजबूत थीं। उनके घुमक्कड जीवन की तुलना में खेती के विकास के साथ हमारे जीवन में आया स्थायित्व हमारी हडि्डयों में आई कमजोरी का कारण हो सकता है।

अमरीका की जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में इस संबंध में हुए शोध में हिस्सा लेने वाले प्रोफेसर ब्रायन रिचमंड ने कहा कि अगर हम अपने इतिहास में झांके तो पाएंगे कि हमारे पूर्वजों और हमारे संबंधित प्रजातियों की हडि्डयां ज्यादा मजबूत थीं और उनमें खोखलापन नहीं था।

नेशनल एकेडमी आफ साइंस में प्रकाशित शोध में आधुनिक मानव की हडि्डयों के जोड़ों तथा चिंपाजियों के साथ साथ विलुप्त हुई मानवों से संबंधित प्रजातियों के जीवाश्मों के हाई रिजोल्यूशन इमेजिंग का अध्ययन किया गया। ब्रायन ने कहा कि इतिहास के एक लंबे काल में हमारे पूर्वज हमारी तुलना में काफी अधिक चलते थे।

उनके घुमक्कड़ी जीवन ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा चलने के लिए मजबूर किया जबकि खेती के विकास के बाद हमारे जीवन में स्थिरता बढ़ती गई जिसने हमारे चलने फिरने की गतिविधि पर भी असर डाला। पूर्वजों के कंकालों का अध्ययन करने से पता चला है कि आधुनिक मानव के कंकाल उनकी तुलना में हल्के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here