Home Breaking Good News : दो साल में 2 लाख 20 हजार नौकरियां देगी केन्द्र सरकार

Good News : दो साल में 2 लाख 20 हजार नौकरियां देगी केन्द्र सरकार

0
Good News : दो साल में 2 लाख 20 हजार नौकरियां देगी केन्द्र सरकार
narendra modi government to add 2.2 lakh central employees in two years
narendra modi government to add 2.2 lakh central employees in two years
narendra modi government to add 2.2 lakh central employees in two years

नई दिल्ली। सरकारी विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए केंद्र सरकार अगले दो साल में लगभग दो लाख बीस हजार युवाओं की भर्ती करने जा रही है। इसमें कई मंत्रालयों में श्रेणी ‘बी’ एवं श्रेणी ‘सी’ के पदों पर भर्ती की जाएगी। जो कि एक लम्बे समय से रिक्त पड़े हैं।

मोदी सरकार सबसे ज्यादा भर्तियां राजस्व विभाग में करेगी। राजस्व विभाग में 70,000 भर्तियां होने का अनुमान है। इसमें आयकर, कस्टम्स और एक्साइज शामिल हैं। वहीं, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज में 47000 भर्तियां होंगी।

गृह मंत्रालय में 6000 नए कर्मचारियों की भर्ती होने का अनुमान है। वहीं कैबिनेट सचिवालय में 301 लोगों की भर्ती होनी है, जिसमें 2015 में 900 कर्मचारी थे उनकी संख्या मार्च 2017 तक 1201 हो जाएगी।

कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में लगभग छह लाख से अधिक पद खाली हैं। 2016-17 के बजट के अनुसार, एक मार्च 2015 को कुल केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 33 लाख पांच हजार थी, जो 2016 में बढ़कर 34 लाख 93 हजार हो गई और 1 मार्च 2017 तक इसे 35 लाख 23 हजार होने का अनुमान है।

इसमें रेलवे को शामिल किया गया है जबकि सुरक्षा बलों को बाहर रखा गया है। रेलवे के 13 लाख 26 हजार 437 कर्मचारियों की संख्या में पिछले तीन साल से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।