Home Entertainment Bollywood ‘मॉम’ के साथ दो बेटियों की मां श्रीदेवी की परदे पर वापसी

‘मॉम’ के साथ दो बेटियों की मां श्रीदेवी की परदे पर वापसी

0
‘मॉम’ के साथ दो बेटियों की मां श्रीदेवी की परदे पर वापसी
Mom first look : meet a gritty Sridevi ready to take on the world
Mom first look : meet a gritty Sridevi ready to take on the world
Mom first look : meet a gritty Sridevi ready to take on the world

मुंबई। निजी जिंदगी में श्रीदेवी सालों पहले दो बेटियों की मॉम बन चुकी हैं। अब वे परदे पर ‘मॉम’ बनकर नजर आएंगी।

इंग्लिश विंग्लिश के बाद श्रीदेवी एक बार फिर फिल्मों में वापसी को लेकर तैयार हो रही हैं। उनकी इस फिल्म का पहला लुक जारी हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का पहला पोस्टर श्रीदेवी की दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी ने जारी किया।

कहा जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में फिल्म का ट्रेलर मुंबई में एक समारोह में लॉन्च किया जाएगा। 14 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्माण उनके पति बोनी कपूर ने किया है। रवि उदयार इसके निर्देशक हैं।

मुख्य भूमिकाओं में श्रीदेवी के अलावा अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन हैं, जो पहली बार श्रीदेवी के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। उनके अलावा अरुणोदय सिंह, पितोभाष त्रिपाठी, विकास वर्मा, राज जुत्शी, शशांक अरोड़ा सहायक भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कास्ट में पहले पाकिस्तान के कुछ कलाकारों का नाम भी था, लेकिन भारत में पाक कलाकारों पर बैन के चलते उनको हटा दिया गया। एआर रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है।