Home Astrology जानें आपका सोमवार का राशिफल और शुभ संयोग

जानें आपका सोमवार का राशिफल और शुभ संयोग

0
जानें आपका सोमवार का राशिफल और शुभ संयोग
Monday horoscopes and auspicious coincidence
Monday horoscopes and auspicious coincidence
Monday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
सूर्योदय 05.35, सूर्यास्त 06.25, वर्षा-ऋतु, रवि-दक्षिणायन
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात 11.57 तक, प्रदोष व्रत, श्रावण सोमवार व्रत
स्वतंत्रता दिवस, संपदा क्रय मुहूर्त

आज श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी, सोमवार 15 अगस्त – 2016 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष– आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आपको मनोबल व आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव हो सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण रह सकता है। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहने के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृष– आप में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास आ सकता है। कार्यों में सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं। पितृपक्ष की ओर से लाभ होने के आसार हैं। स्टूडेंट्स को नए सब्जेक्ट्स में रुचि रह सकती है। समय सरकारी कार्यों में आर्थिक रुप से सफलता मिलने के संकेत दे रहा है। पारिवारिक सदस्यों के लिए पूंजी-निवेश कर सकते हैं।

मिथुन– नई योजना का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी लाभ और उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बहन अथवा अड़ोस-पड़ोस के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रुप से परिवर्तन की संभावनाएं बन रही है। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतनी परम आवश्यक है।

कर्क– नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव नहीं कर पाएंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में बनी रह सकती है। कुटुंबजनों के साथ भ्रांति होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने का प्रयास करें।

सिंह– आज आपके आत्मविश्वास में प्रचुर वृद्धि हो सकती है। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता और बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और व्यवहार में उग्रता दूर करने का प्रयास करें। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

कन्या– किसी से अहम और अहंकार के मुद्दे पर झड़प हो सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में आवेश व क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है। आकस्मिक खर्च भी हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

तुला– आज का दिन लाभदायक है। विविध क्षेत्रों से लाभ होने से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है।

वृश्चिक– आज का दिन शुभ फलदाई है। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रह सकता है। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपका हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। परिवार में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव हो सकता है।

धनु– आज आपका स्वास्थ्य नरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य और अशक्ति का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रुप से बाधाएं उपस्थित होंगी। नकारात्मक विचार या व्यवहार से दूर रहें। किसी भी योजना को सावधानीपूर्वक आयोजित करें।

मकर– स्वास्थ्य के कारण अचानक धन खर्च हो सकता है। व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी खर्च हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। क्रोध और नेगेटिव विचारों पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रह सकती है। समय भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद होने के संकेत दे रहा है।

कुंभ– हर कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा होने के आसार हैं। प्रवास-पर्यटन की प्रबल संभावना बन रही है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। भागीदारी से लाभ होने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वजनों से निकटता बढ़ सकती है।

मीन– अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। संतान के विषय में चिंता रह सकती है। आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे।