Home Northeast India Assam 6 माह के बेटे, 3 साल की बेटी की हत्या के आरोप में मां अरेस्ट

6 माह के बेटे, 3 साल की बेटी की हत्या के आरोप में मां अरेस्ट

0
6 माह के बेटे, 3 साल की बेटी की हत्या के आरोप में मां अरेस्ट
mother arrested for killing two minor children at Hojai in central assam
mother arrested for killing two minor children at Hojai in central assam
mother arrested for killing two minor children at Hojai in central assam

होजाई। मध्य असम के होजाई जिला शहर के विष्णुपल्ली इलाके में एक मां ने अपने 6 माह के दुधमुंहे पुत्र राहुल अहमद व 3 वर्ष की बच्ची ओपिना बेगम को कुंए में फेंककर दोनों की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद उसने जमकर नाटक भी किया। अंत में सोमवार की देर शाम को उसके नाटक पर से उस समय पर्दा उठ गया जब कुंए से दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को थाने में अपनी कस्टडी में ले लिया है। जबकि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के अनुसार होजाई शहर के विष्णुपल्ली इलाके के निवासी निजाम अली की पत्नी शाहिदा बेगम ने बीते रविवार को शहर के नील बागान इलाके में खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि उसने इस दौरान जमकर हंगामा किया। जिसके चलते लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी।

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को उसने बताया कि नील बागान इलाके में वह अपने दो बच्चों के साथ जा रही थी, इसी बीच आटो से आए एक व्यक्ति ने उसके दोनों बच्चों को उससे छिनकर फरार हो गया। जिसके बाद उसने खुदकुशी करने की कोशिश की।

पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार को दोपहर बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई तो पुलिस बकायदा उसे घर तक छोड़ गई। घर पहुंचने के बाद उसने फिर से खुदकुशी करने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को थाने ले आई। थाने में महिला से पुलिस वाले लगातार पूछताछ करने लगे। इसी बीच उसके मुंह से इस घटना की हकीकत बयां हो गई। पुलिस ने तुरंत महिला को लेकर उसके बताए जंगली इलाके में स्थित परितक्त कुंआ के पास पहुंची।

कुएं में टार्च की रोशने में साफ पर दोनों बच्चों के शव तैरते देखे गए। दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। साथ ही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि महिला ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की इस बारे में कुछ भी नहीं बता रही है।