Home India City News सास ने लगाया दामाद और उसके मित्र पर देह शोषण का आरोप

सास ने लगाया दामाद और उसके मित्र पर देह शोषण का आरोप

0
सास ने लगाया दामाद और उसके मित्र पर देह शोषण का आरोप
Mother in law raped by son in law and his friend in jodhpur
Mother in law raped by son in law and his friend in jodhpur
Mother in law raped by son in law and his friend in jodhpur

जोधपुर। शहर के सदर थाना इलाके में एक महिला अपने दामाद पर देहशोषण और दामाद के मित्र पर बालात्कार का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 49 वर्षीया विवाहिता ने बताया कि करीब तीन साल पहले वह अपनी पुत्री से मिलने के लिये नई सड़क पर स्थित ओमजी के मकान पर गई थी।

पुत्री के घर पर नहीं होने के कारण उसके इंतजार में वह वहां पर सो गई। तब उसकी नींद का फायदा उठाकर उसके दामाद हेमन्त गौड़ ने उसके साथ पहली बार बलात्कार किया और इसके बाद वह निरंतर मौका पर लगने पर उसका देह शोषण करने लगा।

पीडि़ता ने लोकलाज और पुत्री हित के चलते उसने दामाद की करतूत को सार्वजनिक नहीं किया। उसने उसका नाजायज फायदा उठाना शुरू कर दिया और गाहे बाहे उसके साथ मौका लगने पर उसका देह शोषण करने लगा।

तब उसके दामाद ने अपने एक मित्र जीतू को भी अपने साथ जोड़ लिया और उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव डालने लगा और हाऊसिंग बोर्ड पहला पुलिया पर एक बार उसको ले जाकर उसके साथ वहां पर भी दामाद और जीतू ने उसके साथ बलात्कार किया।

दामाद और उसके दोस्त की निरंतर बढ़ती रही मांग के कारण परेशान होकर पीड़िता सदर बाजार थाने पहुंची और आरोपी दामाद हेमन्त गौड व जीतू के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया।