Home Bihar अरूण कुमार और ललन पासवान रालोसपा से निलंबित

अरूण कुमार और ललन पासवान रालोसपा से निलंबित

0
अरूण कुमार और ललन पासवान रालोसपा से निलंबित
MP Arun Kumar and MLA Lalan Paswan suspended from RLSP
MP Arun Kumar and MLA Lalan Paswan suspended from RLSP
MP Arun Kumar and MLA Lalan Paswan suspended from RLSP

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में उभरा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में रालोसपा ने अपने एक सांसद और विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

पार्टी ने जहानाबाद से सांसद डा. अरूण कुमार और विधायक ललन पासवान को निलंबित करने के साथ-साथ पूर्व महासचिव विनोद कुशवाहा को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर अहम बैठक हुई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, सांसद राम कुमार शर्मा, शिवराज सिंह, शंकर आजाद और फजल इमाम मल्लिक मौजूद थे। इस दौरान रालोसपा की अनुशासन समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने तीनों नेताओं के पार्टी से निलंबन की सिफारिश की।

इससे पहले 17 अगस्त को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष और जहानाबाद सांसद डॉ अरुण कुमार गुट ने उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया था और उनकी जगह सांसद अरुण कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया था।

पटना में हुए कार्यक्रम में अरुण गुट के समर्थकों की मौजूदगी में यह फैसला लिया था। कार्यक्रम में अरुण कुमार समेत कई नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

इससे पहले पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अरुण कुमार को बिहार रालोसपा के अध्यक्ष पद से हटा दिया था साथ ही पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया था। इसके बाद दोनों गुटों में आर पार की लड़ाई शुरू हो गई थी।