Home Breaking नेताओं में मोदी और मुख्यमंत्रियों में केजरीवाल लोकप्रिय: सर्वेक्षण

नेताओं में मोदी और मुख्यमंत्रियों में केजरीवाल लोकप्रिय: सर्वेक्षण

0
नेताओं में मोदी और मुख्यमंत्रियों में केजरीवाल लोकप्रिय: सर्वेक्षण
Modi seen as most popular leader and kejriwal as cm : survey
Modi seen as most popular leader and kejriwal as cm : survey
Modi seen as most popular leader and kejriwal as cm : survey

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब तक के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और यदि देश में इस समय चुनाव होता है तो वह निश्चित ही जीत जाएंगे। यह बातें देश भर में हुए एक सर्वेक्षण में कही गई हैं।

मुख्य मंत्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय दिल्ली के अरविन्द केजरीवाल और बिहार के नीतीश कुमार हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

‘मूड ऑफ़ दि नेशन’ नामक यह सर्वेक्षण 19 राज्यों में भारत के सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय लोगों, विशेषकर नेताओं, को ध्यान में रख कर किया गया था।

सर्वेक्षण के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को केवल 13 प्रतिशत वोट ही मिले हैं। राहुल गांधी दूसरे नंबर पर थे, तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तीसरे स्थान पर हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि यदि चुनाव इस समय लड़े जाएं तो एनडीए को 304 सीटें मिल सकती हैं। परंतु सर्वेक्षण में जब लोगों से अब तक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री के विषय में पूछा गया तो उन्होंने पहले स्थान पर इंदिरा गांधी का नाम लिया, दूसरे स्थान पर अटल बिहारी वाजपेयी का और तीसरे स्थान पर नरेन्द्र मोदी को रखा।