Home Sports Cricket रेसिंग, फुटबाल और अब हॉकी में कूदे धोनी

रेसिंग, फुटबाल और अब हॉकी में कूदे धोनी

0
hockey india league
ms dhoni buys ranchi franchise of hockey india league

रांची। टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी रेसिंग और फुटबाल के बाद अब हॉकी टीम के मालिक भी बन गए हैं। धोनी ने हीरो हाकी इंडिया लीग (एचआईएल) में रांची टीम के लिए सहारा इंडिया परिवार के साथ नए फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक हासिल किया है।…

एचआईएल के अध्यक्ष नरेन्द्र बत्रा ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। धोनी इस अवसर पर खुद मौजूद थे। धोनी और बत्रा के साथ सहारा इंडिया परिवार के कार्पोरेट कम्युनिकेशंस प्रमुख और सहारा एडवेंचर्स स्पोट्र्स लिमि. के निदेशक अभिजीत सरकार भी मौजूद थे।

बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि एचआईएल के लिए यह बडे गर्व की बात है कि धोनी विश्व की सबसे प्रमुख हाकी लीग में सहारा इंडिया परिवार के साथ फ्रेंचाइजी मालिक के रूप में बोर्ड पर आए हैं।

सहारा इंडिया परिवार की यह पहल दर्शाता है कि उन्हें इस लीग में काफी भरोसा है और मुझे खुशी है कि एचआईएल को हर क्षेत्र से सहयोग मिल रहा है। रांची रेज के मालिक बने धोनी ने कहा कि मुझे खुुशी है कि मैं एचआईएल में रांची टीम की फ्रेंचाइजी का मालिक बना हूं।

मैं हमेशा इस क्षेत्र में कुछ करने का इच्छुक था और मेरी इच्छा है कि हॉकी को जमीनी स्तर पर ऊंचा उठाया जाए। मुझे यह फ्रेंचाइजी देश में खेलों के सबसे बडे प्रमोटर सहारा इंडिया परिवार के सहयोग से मिली है। रांची रेज का सह मालिक बनने पर अभिजीत सरकार ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और हमें रांची फ्रेंचाइजी के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है।

सहारा इंडिया खेलों को अपना सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर व्यक्त करता है। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षो में हम हाकी में और कामयाबी हासिल करेंगे। सहारा इंडिया परिवार एचआईएल में पहले से ही लखनऊ टीम का मालिक है और अब वह एचआईएल के अगले संस्करण के लिए रांची टीम का सह मालिक भी बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here