Home Entertainment एमटीवी म्यूजिक वीडियो अवार्ड में बेओंस सबसे आगे

एमटीवी म्यूजिक वीडियो अवार्ड में बेओंस सबसे आगे

0
एमटीवी म्यूजिक वीडियो अवार्ड में बेओंस सबसे आगे
MTV VMA 2016 : Beyonce wins 21 awards
MTV VMA 2016 : Beyonce wins 21 awards
MTV VMA 2016 : Beyonce wins 21 awards

न्यूयार्क। एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स की इस साल की सूची में बेओंस सबसे उपर हैं। उनके राजनीतिक गीत ‘फार्मेशन’ को वीडियो ऑफ दि ईयर और बेस्ट फीमेल वीडियो का अवार्ड मिला है।

अवार्ड्स के लिए नामित व्यक्तियों में 34 वर्षीय बेओंस सबसे आगे रहीं। उनके लेमोनेड एल्बम और शार्ट फिल्म को 11 मत मिले और वह सबसे ज्यादा मत पाकर पुरस्कारों की दौड़ में सबसे आगे निकल गईं।

उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और वीडिया अल्बम ‘फार्मेशन’ के लिए बेस्ट एडीटिंग अवार्ड मिले। ‘फार्मेशन’ में उन्होंने खुद भी काम किया है।

बेओंस के वीडियो अल्बम ‘फार्मेशन’ को प्रतिष्ठित ‘वीडियो ऑफ दि ईयर’ पुरस्कार मिला। उन्होंने यह गीत न्यू आरलियंस और ल्युसियाना में रहने वालो को समर्पित किया है, जो पिछले कुछ सप्ताह से भयानक बाढ़ से जूझ रहे हैं। ‘बेस्ट फीमेल वीडियो’ की श्रेणी में उनके वीडियो ‘होल्ड अप’ को पुरस्कृत किया गया।

अनेक श्रेणियों में उन्हें कुल 21 पुरस्कार हासिल हुए। इससे पहले मडोना को कुल 20 पुरस्कार मिल थे। बेओंस ने 21 पुरस्कार हासिल करके सबसे ज्यादा पुरस्कार हासिल करने का रिकार्ड बना दिया है।