Home India City News पार्किंग स्थल पर 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

पार्किंग स्थल पर 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

0
पार्किंग स्थल पर 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप
mumbai : 21 years old girl gangraped in tempo at parking lot in Cotton Green
mumbai : 21 years old girl gangraped in tempo at parking lot in Cotton Green
mumbai : 21 years old girl gangraped in tempo at parking lot in Cotton Green

मुंबई। दक्षिण मध्य मुंबई के काटन ग्रीन इलाके में वाहनों को पार्क करने के स्थान पर एक 21 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने मंगलवार को सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह पीडिता एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने के बाद अकेले घर लौट रही थी उसी समय तीनों आरोपियों ने लड़की को अकेला देखा और एक व्यक्ति लडकी के पास गया और कहा कि वह उसके घर तक छोड़ देगा।

उन लोगों ने लोकल ट्रेन रे रोड स्टेशन पर पकड़ा और अगले ही स्टेशन काटन ग्रीन पर चाय पीने के लिए उतर गए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने लड़की को वाहनों को पार्क करने के स्थान पर ले गए और एक टेंपो के अंदर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

वाहनों को पार्क करने के स्थल पर काम करने वाला एक कर्मचारी लड़की के साथ तीनों को संदिग्ध अवस्था में देखा और पुलिस को तुरंत सूचना दे दी।

काला चौकी पुलिस स्टेशन की गश्त कर रही पुलिस ने तुरंत वहां पहुंच कर तीनों आरोपी सलीमा नूर हसन शेख 21 वर्ष, राहुल रफीक मंडल 20 साल और पांचू गणेश ठाकीर 22 साल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उन्हें 9 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here