Home India City News मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन कल्याण में पटरी से उतरी

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन कल्याण में पटरी से उतरी

0
मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन कल्याण में पटरी से उतरी
Mumbai : kurla-Ambernath local train derailed near kalyan
Mumbai : kurla-Ambernath local train derailed near kalyan
Mumbai : kurla-Ambernath local train derailed near kalyan

मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन गुरुवार की सुबह कल्याण के समीप बेपटरी हो गई। बताया जाता है कि कुर्ला से अंबरनाथ जा रही लोकल ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 5.30 बजे कल्याण-कर्जत रेल मार्ग पर कल्याण-विट्ठलवाडी रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे की वजह से कल्याण-कर्जत रेल मार्ग पर लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गई हैं।

मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एके जैन के अनुसार इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, पर रेलवे को विद्युत की आपूर्ति करने वाले खंभों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटनागस्त डिब्बों को पटरी पर से हटाने का कार्य युदधस्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

सीएसटी-पुणे डेक्कल क्वीन व सीएसटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा सीएसटी-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस और उद्यान एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है।

मुंबई की ओर आने वाली सभी मेल, एक्सप्रसे को कर्ज-पनवेल मार्ग पर चलाया जा रहा है। अंबरनाथ-कर्जत के बीच लोकल सेवा पूर्ववत है। रेल दुर्घटना को देखते हुए कल्याण-डोंबिवली परिवहन सेवा ने ज्यादा बसों को चलाया है। इसके बावजूद यात्रियों का बुरा हाल है।