Home Breaking क्राइम की दास्तां : कोहली की आॅडी खरीदी और गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट

क्राइम की दास्तां : कोहली की आॅडी खरीदी और गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट

0
क्राइम की दास्तां : कोहली की आॅडी खरीदी और गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट
mumbai police arrested sagar thakkar alias shaggy who bought virat kohli audi
mumbai police arrested sagar thakkar alias shaggy who bought virat kohli audi
mumbai police arrested sagar thakkar alias shaggy who bought virat kohli audi

ठाणे। अमरीकी अधिकारी बनकर कॉल सेंटरों के जरिए अमरीकियों से 30 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी के मामले के मास्टरमाइंड सागर ठक्कर उर्फ शैगी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

ठाणे के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बताया कि ठक्कर को शुक्रवार रात दुबई से लौटते ही मुंबई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया, उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 13 अप्रेल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

गर्लफ्रेंड के लिए खरीदी थी विराट कोहली की ऑडी

सागर ठक्कर ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ही क्रिकेटर विराट कोहली से उनकी 2.3 करोड़ की ऑडी कार महज 60 लाख रुपए में खरीदी थी। ये कार उसने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दी थी।

भारतीय और अमरीकी कानून का जानकार

परमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रेड कार्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद दुबई में रह रहे ठक्कर ने भारत लौटने का फैसला किया। कोर्ट में पेश किए जाने से पहले ठक्कर से पूछताछ से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि ठक्कर को कंप्यूटर और संबद्ध तकनीक के साथ-साथ भारतीय और अमरीकी कानूनी व्यवस्था की भी अच्छी जानकारी है।

घोटाले के बाद से फरार था सागर

ठाणे में करीब आधा दर्जन कॉल सेंटरों के जरिए यह घोटाला वर्ष 2013 से चल रहा था। इसमें अमरीका के कम से कम 15,000 करदाताओं को निशाना बनाया गया था। पुलिस के बीते साल ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित कॉल सेंटरों पर छापा मारने के बाद इस घोटाले का भंडाफोड़ हुआ था।

यह भी पढें

क्राइम संबंधी न्यूज के लिए यहां क्लीक करें