Home Rajasthan Ajmer अजमेर : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सम्मेलन में जुटी आधी आबादी

अजमेर : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सम्मेलन में जुटी आधी आबादी

0
अजमेर : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सम्मेलन में जुटी आधी आबादी
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार

अजमेर। अजमेर में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (महिला प्रकोष्ठ) अखिल भारतीय मुस्लिम महिला सम्मेलन में देशभर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।

शहर के आजाद पार्क में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सम्मेलन की विधिवत शुरुआत हुई। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार समेत कई दाधिकारियों ने संबोधित किया।

kemnew1सम्मेलन के दौरान मुस्लिम महिलाओं की तालीम, मुस्लिम महिलाओं की सेहत, तलाक जैसी समस्या कैसे कम हो, छोटा परिवार सुखी परिवार, महिला की सुरक्षा व इज्जत, औरतों को घर व बाहर रोजगार (व्यापार, उत्पादन, नौकरी), मुस्लिम खतून के हुनर को बढ़ावा देने पर गौर, औरतों के साथ घरेलू हिंसा को खत्म करने पर गौर और अमल करने की कोशिश मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

सम्मेलन में आए सदस्यों की भोजन व्यवस्था
सम्मेलन में आए सदस्यों की भोजन व्यवस्था

जम्मू कश्मीर और बनारस से भी से 150  ने की शिरकत

इस सम्मेलन में करीब 150 लोग जम्मू कश्मीर तथा बनारस से भी आए। आगंतुक सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन में भाग लेने आए सदस्यों के रहने खाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी की टीम मेंबर भारती श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विजय काकांणी, आशा देवी, नीलम देवी, बालेश गोहिल तथा अन्य लोगों ने पूरे मनोयोग से सेवाएं दीं।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार

ये भी रहे सम्मेलन में मौजूद
इस कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी, सरोज खान, मधु शर्मा, रूबी खान, तृप्ती जैमन, (राजस्थान), खालिदा बेगम, रीमा सहर, मुमताज बेगम, कोमल चौधरी (जम्मूकश्मीर), सलमा (हिमालय) मजिदा आलम (पजंाब) चांद राणा (चंदीगढ़) रूखसार चौधरी (हरियाणा), शमा खान, शाहिदा अन्सारी, नाहिदा कुरैशी (दिल्ली), नाजिरा हुसैन, हमीदा बानो, नाजनीन अंसारी, नौशीन सिद्दीकी, रूखमान बेगम, सहर नकवी (उत्तर प्रदेश) सीमा जावेद (उत्तराखण्ड) शमीम बेगम, शाहीन बानो (मध्यप्रदेश) सीमा मेमन, रेहाना खातून (छत्तीसगढ़) वहीदा मुलानी, शाहजहा फारूख शेख एडवोकेट, एडवोकेट आयशा सैय्यद (महाराष्ट्र) इशरत खातून (बिहार), फरजाना बेगम (झारखण्ड), सोनिया मीर, मारूफा दास एडवोकेट, (पश्चिम बंगाल) चाँद बीबी, नूरजहाँ पटेल (गुजरात) शमीम बेगम, फातिमा बेगम (तमिलनाडू) गौसू निशा (केरल) तैयब्बा अफन्दी हैदराबाद (आंध्रा) सलमा सुलताना (असम), सितारा बेगम (मणीपुर), राष्ट्रीय संगठन संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गिरीश जुयाल, सेवा प्रमुख मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अब्बास अली बोहरा, सम्पर्क प्रमुख मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अबुबकऱ नक़वी और राष्ट्रीय सह संयोजक के डॉ. इमरान चौधरी, इंजिनियर गुलाम अली, डॉ. मुन्नवर चौधरी, मजाहिर खान, एस.के. मुद्दीन, लतीफ मकदूम, डॉ. सलीम राज, साहुल हमीद° नजफ अली शौकत और विजय लक्ष्मी विजय समेत अनेक लोग उपस्थित थे।