Home Business नगुंगम सिंह मणिपुर और मिजोरम के लिए जेईआरसी सदस्य नियुक्त

नगुंगम सिंह मणिपुर और मिजोरम के लिए जेईआरसी सदस्य नियुक्त

0
नगुंगम सिंह मणिपुर और मिजोरम के लिए जेईआरसी सदस्य नियुक्त
Nagungam Sarat becomes member of JERC for Manipur and Mizoram
Nagungam Sarat becomes member of JERC for Manipur and Mizoram
Nagungam Sarat becomes member of JERC for Manipur and Mizoram

नई दिल्ली। नगुंगम सरत सिंह को मणिपुर और मिजोरम के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है।

केन्द्रीय विद्युत, नई और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह ने सोमवार को मणिपुर और मिजोरम के लिए जेईआरसी के सदस्य के रूप में नियुक्ति नगुंगम सरत सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जेईआरसी एक दो सदस्यीय आयोग है। प्रत्येक सदस्य संबंधित सहभागी राज्य का प्रतिनिधित्व करता है।

नगुंगम सरत सिंह की नियुक्त मणिपुर की ओर से सदस्य के रूप में पदभार संभालने की तारीख से पांच साल की अवधि या 65 साल की उम्र तक जो भी पहले हो के लिए होगी।

नगुंगम सरत सिंह ने बी.एससी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और मणिपुर सरकार के विद्युत विभाग में अधीक्षक अभियंता (विद्युत) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।