Home India City News ग्वालियर में नंदिता दुबे पहली महिला हाईकोर्ट जज नियुक्त

ग्वालियर में नंदिता दुबे पहली महिला हाईकोर्ट जज नियुक्त

0
ग्वालियर में नंदिता दुबे पहली महिला हाईकोर्ट जज नियुक्त
Nandita Dubey become first woman judge in gwalior High Court
Nandita Dubey become first woman judge in gwalior High Court
Nandita Dubey become first woman judge in gwalior High Court

ग्वालियर। नंदिता दुबे ग्वालियर की पहली महिला हाईकोर्ट जज के पद पर नियुक्त हुई हैं। वे गुुरवार, 7 अप्रेल को इस पद के लिए जबलपुर में आयोजित होने वाले समारोह में शपथ लेंगी।

प्रदेश के महाधिवक्ता रहे पुत्तुलाल दुबे की पौत्रवधु तथा न्यायमूर्ति एसके दुबे की पुत्रवधू नंदिता दुबे ने 2001 में एलएलबी करने के बाद ग्वालियर उच्च न्यायालय में अपनी वकालत शुरू की। उनके पति एडवोकेट स्व. आदित्य दुबे ने उन्हें पूर्ण सहयोग किया।

क्रिमिनल, सिविल एवं टैक्स आदि के मामलों में वे पैरवी करती रही हैं। लगभग 15 साल की वकालत के बाद उन्हें न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया है। नंदिता दुबे की बड़ी बेटी और दामाद दोनों ही एडवोकेट हैं। दोनों ही सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी कर रहे हैं।

उनके ससुर न्यायाधीश एसके दुबे सेवा निवृत्त होने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अभिभाषक के रूप में पैरवी कर रहे हैं।

इंदौर में प्रारंभिक शिक्षा

नंदिता दुबे की प्रारंभिक शिक्षा इंदौर में हुई है। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा भोपाल से प्राप्त की। इसके बाद माधव कॉलेज से उन्होंने एलएलबी किया। जिस साल उन्होंने विधि की डिग्री ली उसी साल 2001 में वकालत शुरू कर दी।