Home India City News कांग्रेस के नेता झूठ और अनर्गल बयानबाजी में माहिर : नंदकुमार

कांग्रेस के नेता झूठ और अनर्गल बयानबाजी में माहिर : नंदकुमार

0
कांग्रेस के नेता झूठ और अनर्गल बयानबाजी में माहिर : नंदकुमार
Nandkumar singh chauhan hits back at congress
Nandkumar singh chauhan hits back at congress
Nandkumar singh chauhan hits back at congress

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन में ही विश्वास के संकट से जूझ रही है। व्यापमं को लेकर सीबीआई अपना काम बखूबी कर रही है। कांग्रेस को दूषित व घृणित राजनीतिक षडयंत्रों से दूर होकर जनता के विषय पर राजनीति करना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा के आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि कांगेस को आरोप लगाने के पहले अपने गिरेहबान में झांकने का साहस दिखाना चाहिए।

सुर्खियां बटोरना ही कांग्रेस नेताओं का काम हो गया है। कांग्रेस की राजनैतिक सोच समाप्त हो चुकी है और इन बयानों से वे स्वयं प्रदेश की जनता के सामने हास्यास्पद बनते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी विकास के मुद्दों पर बात नहीं करते, क्योंकि उन्हें विकास की समझ ही नहीं है। कांग्रेस के नेता झूठ, बेईमानी और अनर्गल बयानबाजी करनें में माहिर है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के 10 साल के घोर अंधकार भरे शासन को समाप्त कर प्रदेश में उजाले की अलख जगाईहै। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेन्स की नीति अपनाकर उसे समूल नष्ट करने का कार्य किया है।

नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को तीसरी बार विधानसभा चुनाव में मिली शर्मनाक पराजय के बाद मनोबल खंडित हो चुका है। कांग्रेस के नेता आपा खोकर लगातार भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने का कार्य कर रहे है। कांग्रेस को इस प्रकार के दूषित व घृणित राजनीतिक षडयंत्रों से दूर होकर जनता से जुड़े विषयों पर राजनीति करना
चाहिए।

युवा दिवस पर प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों में मानव-श्रृंखला बनाकर युवकों ने राष्ट्र के लिए समर्पण की शपथ ली, युवाओं ने ही दिशा दी है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में

भारत विश्व गुरू बनेगा- अरविन्द मेनन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने कहा कि पुरातन काल से युवाओं ने समाज में नव परिवर्तन का आगाज किया है और नई दिशा दी है। अयोध्या के राजकुमार श्रीराम और ब्रज में श्रीकृष्ण ने जिस तरह समाज में सर्वोच्च मर्यादाओं की स्थापना की है, वह युवा समाज के लिए एक संदेश है।

अरविन्द मेनन जबलपुर में विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आतंकवाद के खिलाफ बनाई गई मानव- श्रृंखला को संबोधित कर रहे थे। मानव-श्रृंखला जबलपुर के प्रख्यात मालवीय चौराहे से आरंभ हुई जो कई किलोमीटर लंबी बनती गई।

अरविन्द मेनन ने कहा कि 2014 में केन्द्र की सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बढ़ती मंहगाई को थामा, हताश हो रहे समाज को सकारात्मक वातावरण में राष्ट्रीय अभिमान के साथ आगे बढऩे का सौभाग्य प्रदान किया। आर्थिक मोर्चा पर उठाए गए कदमों का नतीजा है कि भारत आर्थिक शक्ति के रूप में विष्व पटल पर उभरा है।

विकास के मामले में देश ने ऐसी गति पकड़ी है कि चीन से आगे आर्थिक चक्र घूमने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वामी विवेकानंद की उस भविष्यवाणी को मूर्तरूप देगा, जिसमें स्वामीजी ने कहा था कि ’21वीं शताब्दी में भारत को विश्वगुरू के रूप में स्थापित करना है। युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर मानव- श्रृंखला बनाई और सुरक्षा की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, मंत्री शरद जैन, महापौर स्वाति गोडबोल, विधायक अंचल सोनकर व अशोक रोहाणी, जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, शिव पटैल, प्रभात साहू, अभिलाष देशपांडे भी मानव श्रृंखला में सम्मिलित हुए।