Home Breaking छात्रा को बेहोश कर 5 नाबालिग सहपाठी छात्रों ने किया गैंगरेप

छात्रा को बेहोश कर 5 नाबालिग सहपाठी छात्रों ने किया गैंगरेप

0
छात्रा को बेहोश कर 5 नाबालिग सहपाठी छात्रों ने किया गैंगरेप
13 year old girl raped by 5 juvenile classmate in Nashik
13 year old girl raped by 5 juvenile classmate in Nashik
13 year old girl raped by 5 juvenile classmate in Nashik

मुंबई। नाशिक जिले में स्थित सिडको में इंगलिश मीडियम स्कूल की छात्रा को उसके 5 सहपाठियों द्वारा बेसुध कर गैंगरेप किए जाने का मामला तीन माह बाद उजागर हुआ।

पीडिता के परिवालों ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद दुष्कर्मी पांचों छात्रों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले सभी पांच छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस के अनुसार सितम्बर महीने में इन सभी आरोपी 13 वर्षीय छात्रा को फुसलाकर सिडको कॉलोनी में ले गए।

इसके बाद छात्रा को इन लोगों ने गुंगी की दवा पीला कर बेसुध कर दिया और फिर सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना के बाद आरोपियों ने बच्ची को इस घटना की जानकारी कहीं भी देने पर एसिड फेंकने की धमकी दी थी जिसके कारण भयवश लड़की ने घरवालों से बात छिपा ली थी।

पांचों ने नाबालिग बच्ची को जान से मारने की भी धमकी दी थी। शारीरिक परेशानी के बाद रविवार को लड़की ने मां को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।

इस मामले की जांच कर रही अंबड पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों में एक कॉलेज के छात्र की भी संलिप्तता है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है|

सेक्स क्राइम की और खबरों के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/teenage-girl-abducted-and-gangraped-by-two-youth-in-bareilly/

https://www.sabguru.com/doctor-took-addictive-pill-rapes-assistant-azamgarh/

 

https://www.sabguru.com/pune-3-students-raisoni-engineering-college-arrested-raping-1-st-year-student/

https://www.sabguru.com/four-arrested-for-raping-16-year-old-girl-in-bundi/