Home India City News कोल्हापुर मनपा में कांग्रेस की अश्विनी रामाणे बनीं महापौर

कोल्हापुर मनपा में कांग्रेस की अश्विनी रामाणे बनीं महापौर

0
कोल्हापुर मनपा में कांग्रेस की अश्विनी रामाणे बनीं महापौर
NCP Corporator ashwini ramane elected 43rd mayor of kolhapur Municipal Corporation
NCP Corporator ashwini ramane elected 43rd mayor of kolhapur Municipal Corporation
NCP Corporator ashwini ramane elected 43rd mayor of kolhapur Municipal Corporation

मुंबई। कोल्हापुर महानगरपालिका में कांग्रेस पार्टी की अश्विनी रामाणे सोमवार को महापौर चुनी गई है। उन्होंने ताराराणी -भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी सविता भालकर को 11 मतों से पराजित किया।
मिली जानकारी के अनुसार कोल्हापुर मनपा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 27, राकांपा को 15, ताराराणी आघाड़ी को 19, भाजपा को 13, शिवसेना को 4 व निर्दलीय 3 सीटें मिली थी।

इस चुनाव में भाजपा की ओर से ताराराणी आघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और अपना महापौर बनाने का प्रयास कर रही थी। इसके फलस्वरुप भाजपा की सविता भालकर ने महापौर पद के लिए अपना आवेदन भरा था।

इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अश्विनी रामाणे को 44 वोट मिले और वह महापौर घोषित की गईं। ताराराणी -भाजपा आघाड़ी की प्रत्यासी सविता भालकर को 33 वोट हासिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार ३ निर्दलीय नगरसेवकों में से 1 नगरसेवक का वोट भाजपा आघाड़ी को और 2 नगरसेवकों का वोट कांग्रेस को मिला है। शिवसेना ने महापौर चुनाव में मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बताया जा रहा है कि महापौर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शिवसेना के नगरसेवक सदन में दाखिल हुए थे।