Home India City News भूकंप से दहला उत्तर बंगाल, जलपाईगुडी में एक की मौत

भूकंप से दहला उत्तर बंगाल, जलपाईगुडी में एक की मौत

0
भूकंप से दहला उत्तर बंगाल, जलपाईगुडी में एक की मौत
nepal earthquake shakes india, property damage was reported in west bengal
nepal earthquake shakes india, property damage was reported in west bengal
nepal earthquake shakes india, property damage was reported in west bengal

सिलीगुडी। निकाय चुनाव के दिन भारत समेत इसके आसपास के देशों में शनिवार सुबह आए तेज भूकंप से उत्तर बंगाल में भारी नुकसान की खबर है। जलपाईगुडी जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि काफी संख्या में मकानों को नुकसान पहुंचा है।

 शनिवार सुबह ११.४१ में आए भूकंप में सिलीगुडी के प्रधाननगर स्थित एक बहुमंजिली इमारत का सामने का हिस्सा गिर पडा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में कई मकानों में दरारें आने की खबर है।
निकाय चुनाव के दौरान भूकंप के तेज झटके के बाद लोगों में दहशत कायम है। रूक रूक कर भूकंप के झटके से लोग डरे सहमे हैं। भूकंप के कारण मतदान केंद्रों में मतदान कार्य बाधित होने की खबर है।
भूकंप के समय कई स्थानों में प्रिसाइडिंग ऑफिसर एवं मतदाता बाहर चले आये। कुछ देर बाद हालात सामान्य होने पर दोबारा मतदान शुरू हो सका। इधर, भूकंप आने की खबर के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल कर खुले स्थान में आ गए।
भूकंप से जलपाईगुडी के राजगंज ब्लॉक के साहुडांगी के नोयापाडा इलाके में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त पर्णव सिंह राय (४२) के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के कारण घर की कच्ची दीवार ढहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जलपाईगुडी जिले की डीएम पृथा सरकार ने घटना की पुष्टी करते हुए हालातों का जायजा लेने के लिए राजगंज के बीडीओ को घटनास्थल पर भेजा है। वहीं सिलीगु‹डी के निकट नक्सलबाडी में भूकंप से एक महिला की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त रूबबान खातून (४२)के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार भूकंप के समय दीवार गिरने से उसकी मौत हुई। इसके अलावा भूकंप से अलग अलग स्थानों में १७ लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें अधिकतर को सिलीगुडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कई नर्सिंगहोम में इलाजरत हैं।
भूकंप से लोगों के घायल होने की खबर मिलते ही सिलीगुडी के विधायक व विधानसभा के स्वास्थ्य विषयक स्टैंडग कमेटी के चेयरमैन डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।
सिलीगडी के ३५ नंबर वार्ड के सुकांत नगर में जनकल्याण आश्रम की दीवार ढहने से कल्पना साहा नामक एक महिला घायल हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर हैदरपाडा के घुघनीमोड में एक मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। भूकंप आने की खबर से कई लोगों के बेहोश होने की भी खबर है।
विवेकानंद स्कूल के सामने कमला आवासन के तीन मंजिले में ओवरड्रोव के गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं दो नंबर वार्ड के मेघनाथ साहा सरणी में एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा भूकंप से कई घरों को क्षति पहुचने की खबर है। भूकंप से शहर के विभिन्न स्थानों में पेड गिर पडे।
जलपाईगुडी जिले के भूकंप से कम से कम आठ घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। मालबाजार ब्लॉक के राजाडांगा पेंडा मोहम्मद हाई स्कूल में आज भूकंप के समय विद्यार्थियों के बाहर निकलने के क्रम में कई छात्र घायल हो गये। मालदा में भूकंप से भादो बीएसबी हाई स्कूल के कार्निस एवं सी‹ढी ढहने से ११२ विद्यार्थी घायल हो गये। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
भूकंप के समय सभी मतदान केद्रों में मतदाताओं की लंबी लाइन थी। अचानक धरती हिलने से सभी मतदान केंद्र से बाहर आ गये.चुनावकर्मी भी तत्काल बाहर हो लिये। कुछ देर के बाद हालात सामान्य होने पर दोबारा मतदान शुरू हुआ। इधर, भूकंप की खबर फैलते ही लोग घरों से बाहर आ गये। विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया।
मालदाके जिलाधिकारी शरद द्विवेदी ने बताया कि बीडीओ से उन्हें भूकंप से हुए नुकसान की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने बताया कि जिले में भूकंप से भारी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। वही कूचबिहार में भूकंप से एक नर्सिंगहोम क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि यहां भूकंप से किसी तरह के जान माल की खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र पडोसी देश नेपाल बताया जाता है। रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता ७.५ मापी गयी। नेपाल में भूकंप से अब तक करीब ७०० लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही भूकंप से उत्तर प्रदेश में दो एवँ बंग्लादेश में दो लोगों की मौत हो गयी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here