Home Sports Cricket न्यूजीलैंड टीम ने मैदान में किया अभ्यास,परिवारों ने गरबा कर बहाया पसीना

न्यूजीलैंड टीम ने मैदान में किया अभ्यास,परिवारों ने गरबा कर बहाया पसीना

0
न्यूजीलैंड टीम ने मैदान में किया अभ्यास,परिवारों ने गरबा कर बहाया पसीना

garbaa

इंदौर। भारत से तीसरा टेस्ट मैच खेलने इंदौर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम जमकर अभ्यास कर रही हैं। वहीं टीम के साथ आए उनके परिवार के सदस्य और खिलाड़ियों की गर्लफ्रेन्ड नवरात्र के मौके पर डांडिया के मजे ले रही हैं।

इंदौर के एक गरबा महोत्सव में न्यूजीलैंड टीम के साथ आए उनके परिजनों ने जमकर डांडिया का लुफ्त उठाया। न्यूजीलैंड से आए इन मेहमानों में कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन की गर्लफ्रेंड सारा रहीम भी मौजूद थीं।

उन्होंने भी इस दौरान गुजराती लहंगा और गहने पहने हुए थे। उनके साथ मौजूद बाकी के सदस्य भी पारंपरिक पोशाक पहने नजर आए।

करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रही सारा ने संगीत पर कदमताल मिलाते हुए जमकर गरबा किया। इस दौरान सारा ने अपने साथ आए अन्य साथियों के साथ सेल्फी भी ली।