Home India City News यह स्वागत नहीं सपा के खिलाफ आंदोलन है: केशव प्रसाद मौर्य

यह स्वागत नहीं सपा के खिलाफ आंदोलन है: केशव प्रसाद मौर्य

0
यह स्वागत नहीं सपा के खिलाफ आंदोलन है: केशव प्रसाद मौर्य
newly appointed uttar pradesh bjp chief Keshav Prasad Maurya first visits to kanpur
Keshav Prasad Maurya
newly appointed uttar pradesh bjp chief Keshav Prasad Maurya first visits to kanpur

कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य औद्योगिक नगरी में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं का स्वागत देख गदगद हो गए। मीडिया के सवालों पर वे बोले कि यह स्वागत नहीं प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज है।

उन्होंने साफ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना प्रदेश की जनता को सुशासन और विकास के पथ पर ले जाएगी। उत्तर प्रदेश के नव नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पहली बार कानपुर के कार्यकर्ताओं के बीच बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे।

मंच पर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं के साथ-साथ प्रतीक चिन्हों व मुकुट, गदा व तलवार भेंट कर उत्साह से लबरेज नारों को लगाते हुए उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए।

यह देख प्रदेश अध्यक्ष अपने को नहीं रोक पाए और मीडिया से रूबरू होते ही उन्होंने कहा कि यह स्वागत नहीं प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज है। आगे कहा कि मैं लगातार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से देख रहा हूं कि जनता में जबरदस्त उत्साह है और बदलाव चाहती है।

परिवारवाद व व्यक्तिवाद का होगा खात्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस व सपा के बढ़ते कुनबे को देखते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता परिवारवाद का खात्मा चाहती है। सपा पार्टी में परिवारवाद के हाथों में ही सत्ता की कमान रहती है, तो वहीं बसपा में एक व्यक्ति विशेष ही पार्टी को अपनी उंगलियों के इशारे पर घुमा रही है। इससे जनता छुटकारा चाहती है।

265 से ज्यादा सीटें जीतेगे

उत्तर प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ही विकल्प है। इसको देखते हुए सपा व बसपा का सूपड़ा साफ होना तय है। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बोले की पार्टी 265 सीटों से अधिक पर जीत दर्ज कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार तो बनाएगी।

विश्व के सबसे ताकतवर नेता हैं मोदी

प्रधानमंत्री पर केन्द्रित रहने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष बोले कि नरेन्द्र मोदी के बीते दो साल के कार्यकाल में देश ने नई बुलंदियों को छुआ है। वह विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।

चेहरों की नहीं है कमी

दिनभर चैनलों में चली प्रदेश की कमान चार चेहरों के हाथ के सवाल पर बोले, कि भाजपा के पास चेहरों की कमी नहीं है। कमल के रूप में चेहरा आपके सामने खड़ा। पार्टी का हर कार्यकर्ता चेहरा है। चेहरों की कमी सपा व बसपा के पास है। सपा में परिवार से शुरू होता है और परिवार में ही खत्म हो जाता है। वहीं बसपा में कोई एक व्यक्ति पर ही पार्टी निर्भर है।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादा

कानपुर जनपद में प्रथम आगमन पर शहर की सीमा से लेकर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन काॅलेज में आयोजित समारोह स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाईं। तो वहीं समारोह स्थल पर स्वागत के दौरान मुकुट, तलवार, गदा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। नौबस्ता में महेश त्रिवेदी द्वारा सिक्कों से प्रदेश अध्यक्ष को तौला गया।

यह रहे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में समारोह स्थल पर मंच पर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, पूर्व मंत्री प्रेम लता कटियार, श्याम बिहारी मिश्रा, सत्येदव पचैरी, रघुनन्दन सिंह भदौरिया, नीलिमा कटियार, सतीश महाना, सलिल विश्नोई, अरूण पाठक, नीरज चतुर्वेदी, विनोद कटियार, विनोद गुप्ता, अजय अग्निहोत्री, बृजेश तिवारी, राहुल सिंह चंदेल, प्रमोद विश्वकर्मा, किरन तिवारी, नम्रता अवस्थी, सुनील बजाज सहित हजारों की सख्यां में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

चिलचिलाती धूप में में खड़े रहे भाजपाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भाजपाई वैसे तो तीन दिनों से स्वागत की तैयारियां कर रहें हैं। लेकिन मंगलवार को सुबह से ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के मैदान पर तैयारियों का जायजा लेते रहे। इस कड़ाके की धूप में नेता एक-दूसरे पर ठिठोली करने से भी गुरेज नहीं किया।

शहर का तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा पंहुचा तो वहीं पार्टी में अपनी पंहुच बनाए रखने के लिए पार्टी नेता चिलचिलाती धूप में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। संगठन के लोगों के अलावा सबसे ज्यादा उत्साह उन लोगों में देखने को मिला जो आगामी विधान सभा के लिए दावेदार है।

हो भी क्यों न प्रदेश अध्यक्ष के सहमति के बिना टिकट का मिलना असंभव जो है। कैंट, गोविन्द नगर, महाराजपुर, आर्य नगर विधान सभा सीटों के सिटिंग विधायकों के अलावा एक-एक सीट में 15 से 20 लोग टिकट के दावेदार पोस्टरों में दिखाई दे रहें है। कुछ दावेदार तो कानपुर सीमा से ही लाव लश्कर लिए दोपहर से खड़े रहे।

पूर्व मेयर रवीन्द्र पाटनी कानपुर सीमा में, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक सतीश महाना महाराजपुर, बृजेश तिवारी एक्सिस कालेज, नीलिमा कटियार चकेरी, दिनेश अवस्थी रामादेवी में अपने समथर्काें के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए घंटों धूप में पसीना बहाए। अब देखना यह होगा कि प्रदेश अध्यक्ष किन नेताओं पर मोहर लगाते हैं।