Home India City News नावेद के साथियों पर एनआईए ने घोषित किया पांच लाख का इनाम

नावेद के साथियों पर एनआईए ने घोषित किया पांच लाख का इनाम

0
नावेद के साथियों पर एनआईए ने घोषित किया पांच लाख का इनाम
NIA releases sketches of pakistani terrorist Naved's aides, announces Rs five lakh reward for information]
NIA releases sketches of pakistani terrorist Naved's aides, announces Rs five lakh reward for information]
NIA releases sketches of pakistani terrorist Naved’s aides, announces Rs five lakh reward for information]

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ऊधमपुर आंतकी हमले में पकड़े आंतकी मोहम्मद नावेद के दो साथियों के स्केच जारी करने के साथ ही दोनों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया है।

जिन आतंकियों के स्केच जारी किया गए है, उनमे से एक का नाम जरगाम उर्फ़ मोहम्मद भाई है, जो कि पाकिस्तान के हज़ारा खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है, जबकि दूसरे का नाम अबु ओकशा है । अबु की उम्र लगभग 17-18 साल है और यह भी खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है ।

गृह मंत्रालय के अनुसार ऊधमपुर आंतकी हमले में पकड़े आंतकी मोहम्मद नावेद से कड़ी पूछताछ और उसके पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान उसके दो साथियों के बारे में पता चला। दोनों फरार आंतकवादियों ने 5 अगस्त को ऊधमपूर में सीमा सुरक्षा बल के काफिले पर आंतकी हमले को अंजाम देने में नावेद का साथ दिया था।

इन आंतकवादियों ने आंतकी हमले का अंजाम देने के मकसद से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। एनआइए को यह जानकारी नावेद के पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान मिली है। जांच के बाद एनआइए ने उन दोनों का आंतकवादियों का एक स्केच जारी किया है।

इनमें से एक आतंकी का नाम जरगाम उर्फ़ मोहम्मद भाई है, इसकी उम्र लगभग 38 साल है और यह पाकिस्तान के हज़ारा खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है, जबकि दूसरे आतंकी का नाम अबु ओकशा है। अबु की उम्र लगभग 17-18 साल है और यह भी खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है । साथ ही दोनों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया है।

एनआइए ने घोषणा की है कि इन आंतकियों की जानकारी देने वालों को उसे पांच लाख का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।