Home Entertainment निकी मिनाज का भाई सौतेली बेटी से रेप का दोषी करार

निकी मिनाज का भाई सौतेली बेटी से रेप का दोषी करार

0
निकी मिनाज का भाई सौतेली बेटी से रेप का दोषी करार
Nicki Minaj's Brother Found Guilty of Raping Stepdaughter
Nicki Minaj's Brother Found Guilty of Raping Stepdaughter
Nicki Minaj’s Brother Found Guilty of Raping Stepdaughter

न्यूयॉर्क। रैपर निकी मिनाज का भाई जेलानी माराज अपनी सौतेली बेटी से रेप का दोषी पाया गया है। उस समय बच्ची की आयु 11 वर्ष थी।

तीन सप्ताह तक चले मुकदमे में रेप को लेकर पीड़िता की चौंकाने वाली गवाही और निर्णायकों के दो दिन से अधिक के विचार-विमर्श के बाद गुरुवार को जेलानी माराज दोषी करार दिया गया।

फैसला सुनने के दौरान जेलानी के चेहरे पर कोई भाव नहीं उभरे। वह बच्ची से दुष्कर्म और बच्ची के हित को क्षति पहुंचाने का दोषी पाया गया। इसके लिए उसे 15 साल जेल की सजा हो सकती है।

जेलानी को 1 दिसंबर, 2015 को सौतेली बेटी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसने अप्रेल 2015 में बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। तब बच्ची महज 11 साल की थी। बच्ची की मां से शादी करने से चार माह पहले ही उसने यह कृत्य किया था। शादी पर 30,000 डॉलर खर्च हुए थे जिसका भुगतान मिनाज ने किया था।

रिपोर्टों के मुताबिक वह बच्ची को घर में अकेला पाकर एक सप्ताह में चार बार और कई बार दिन में दो बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था।

अब 14 साल की हो चुकी पीड़िता ने बताया कि जेलानी ने उसे इस बारे में किसी को नहीं बताने को लेकर धमकी थी। उसका पर्दाफाश लड़की के भाई द्वारा उसे रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद हुआ।