Home Headlines बोको हरम के कब्जे से 200 लडकियों और 99 महिलाओं को छुड़ाया

बोको हरम के कब्जे से 200 लडकियों और 99 महिलाओं को छुड़ाया

0
बोको हरम के कब्जे से 200 लडकियों और 99 महिलाओं को छुड़ाया
nigeria army rescues nearly 300 femals from boko haram
nigeria army rescues nearly 300 femals from boko haram
nigeria army rescues nearly 300 femals from boko haram

आबुजा। नाइजीरियाई सेना ने आतंकी संगठन बोको हरम के कब्जे से दो सौ लडकियों और 99 महिलाओं को छुडा लिया है। यह सेना की बड़ी सबसे बड़ी सफलता है।

इस्लामिक आतंकवादी बोको हरम के खिलाफ सैन्य अभियान जारी है जिसके तहत आतंकियों के ठिकाने नष्‍ट किए जा रहे हैं। सैन्य अभियान के तहत ही यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नाईजीरियाई सेना ने बताया कि सेना की टुकडियों ने साम्बिसा जंगल से 200 लड़कियों और 93 महिलाओं को बचाया है।

वहीं, सेना की ओर से कहा गया कि इसमें चिबोक से 13-14 अप्रैल को अगवा किए स्कूली लड़कियां शामिल हैं या नहीं, इस संबंध में संशय बरकरार है जिसकी पुष्‍टि होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

नाइजीरियाई सेना ने आतंकवादियों द्वारा चलाए जा रहे तीन शिविरों को नेस्तेनाबूत कर दिया है।

साथ ही राजनयिकों और खुफिया अधिकारियों ने इस संबंध में कहा है कि हमें विश्वास है कि चिबोक से सौ किलोमीटर दूर जंगल में कुछ और लड़कियों को अगवा करके रखा गया है जिसे हम जल्द छुड़वा लेंगे।

गौरतलब है कि बोको हराम ने इसी महीने नाइजीरिया के बोर्ना के चिबोक से 200 स्कूली लड़कियों को अगवा करके सनसनी फैला दी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here