Home Delhi एनआरआई भी बन सकेंगे भारतीय फुटबाल का हिस्सा

एनआरआई भी बन सकेंगे भारतीय फुटबाल का हिस्सा

0
एनआरआई भी बन सकेंगे भारतीय फुटबाल का हिस्सा
NRI's, post a video on AIFF's portal and get selected for india's U-17
NRI's, post a video on AIFF's portal and get selected for india's U-17
NRI’s, post a video on AIFF’s portal and get selected for india’s U-17

नई दिल्ली। अगर आप एनआरआई (गैर निवासी भारतीय) हैं और फुटबाल में आपकी रूचि है। साथ ही आपकी उम्र 17 साल या उससे कम है तो आप भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) व अखिल भारतीय फुटबाल संघ ने संयुक्त रूप से ओवरसीज स्काउटिंग प्रोजेक्ट के तहत हर भारतीय जो विदेशों में बसा हो और भारतीय पासपोर्ट धारक हो उसको टीम का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।

आम लोग 15 सितम्बर से http://scouting.the-aiff.com वेबसाइट के जरिये जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अंडर-17 विश्व कप भारतीय टीम के सीओओ अभिषेक यादव ने बताया कि इस वेबसाइट पर इच्छुक खिलाड़ी को पहले अपना एकाउंट बनाना होगा। उसके बाद संबंधित जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद खिलाड़ी को अपने खेल का एक वीडियो अपलोड करना होगा।

अभिषेक ने बताया कि वीडियो को देखकर खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा। सफल खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

वहीं खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि भारत में यह एक अच्छी पहल है। इस पहल के जरिये प्रवासी भारतीय भी राष्ट्रीय टीम में खेल सकेंगे। इस दौरान खेल मंत्री ने भारतीय अंडर-17 विश्व कप फुटबाल के जर्सी का अनावरण भी किया।