Home Entertainment Bollywood अभिनेत्री परिणीति चोपडा को अपने लिए योग्य वर की तलाश

अभिनेत्री परिणीति चोपडा को अपने लिए योग्य वर की तलाश

0
अभिनेत्री परिणीति चोपडा को अपने लिए योग्य वर की तलाश
actress Parineeti Chopra Looking eligible bachelor
actress Parineeti Chopra Looking eligible bachelor
actress Parineeti Chopra Looking eligible bachelor

सहारनपुर। बहुत ही कम समय में अपनी अदाओं का जादू बिखरे कर बॉलीवुड पर धाक जमाने वाली और मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा अपने लिए वर की तलाश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हंसता-खेलता व खाते-पीते लड़के की तलाश है।

एनआरआई अजय गुप्ता के बेटे कमल गुप्ता की शादी के रिसेप्शन में शिरकत करने आई बॉलीवुड हस्तियों ने गुरुवार देर रात तक खूब धमाल मचाया। सहारनपुर में गुरुवार को देर रात अम्बाला रोड स्थित एक सभागार में हुए रिसेप्शन में राजनीति दिग्गजों व बॉलीवुड हस्तियों से लेकर कई बड़े अधिकारियों ने वर-वधु कमल व पलक को आशीर्वाद दिया।

रिस्पेशन में कैलाश खैर, आतिफ असलम, मीत ब्रदर्स, परिणीति चोपड़ा व कनिका कपूर ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आतिफ असलम की प्रस्तुति के बाद परिणीति चोपड़ा के डांस पर मौजूद सभी दर्शकों ने प्रस्तुति का जमकर लुत्फ उठाया।

डांस के बाद समारोह को होस्ट कर रहे एक्टर व एंकर नितिन ने कहा कि कमल व पलक परिणय सूत्र में बंध चुके है शायद आपको भी यहां पर वर मिल जाएं। तो परिणीति चोपड़ा ने कहा कि आॅल मोस्ट मैं अपने लिए लड़का ढूंढ रही हूं।

तो नितिन ने कहा कि आप को किसी तरह का लड़का पसंद है कोई पांच खूबी सबके सामने बता दो। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि लड़का हंसता-खेलता व खाता-पीता होना चाहिए बस और कुछ नहीं चाहिए।

ये छोरी बड़ी ड्रामा क्वीन…

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ये छोरी बड़ी ड्रामा क्वीन गाने पर डांस की शानदार प्रस्तुति दी और इसी बीच परिणीति स्टेज से उतरक शादी के रिस्पेशन में शिकरत करने आए लोगों के बीच उतर कर आई जमकर ठुमके लगाए। परिणीति चोपड़ा के साथ समारोह में मौजूद सभी लोगों ने खूब ठुमके लगाएं और कुर्सियों पर चढ़कर परिणीति चोपड़ा की प्रस्तुति देखी।