Home Bihar अमित शाह ने किया बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद

अमित शाह ने किया बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद

0
अमित शाह ने किया बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद
on ambedkar's birth anniversary, bjp to begin campaign for bihar assembly election with mega rally
on ambedkar's birth anniversary, bjp to begin campaign for bihar assembly election with mega rally
on ambedkar’s birth anniversary, bjp to begin campaign for bihar assembly election with mega rally

पटना। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अभियान का शंखनाद करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में कोई भी महागठबंधन हो या महाविलय लेकिन यहां अगली सरकार भाजपा की हीं होगी यह गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं का हुजूम बता रहा है।

विधान सभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगी और विरोधियों को करारा जवाब देगी। भाजपा गरीबों की पार्टी है और हमेशा गरीबों के हित का ख्याल रखते हुए कार्य करेगी।

उक्त बातें  शाह ने मंगलवार को बिहार के गांधी मैदान में विराट कार्यकर्ता समागम को संबोधित करते हुए कही। शाह ने कहा कि बिहार में अभी तक 90 लाख लोग भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव, घर-घर, गली-गली जाकर भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाए।

उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा के लोग जिस प्रकार मोदी के नेतृत्व में सरकार बना कर दे के विकास में योगदान कर रहे हैं वैसे हीं दो तिहाई बहुमत से बिहार में भाजपा को जीत दिलाकर दे के विकास में योगदान देने लायक बना दे।

उन्होंने कहा कि केंद्र के नरेन्द्र भाई सरकार ने दे के 2 करोड़ लोगो के लिए योजनाएं बनाई हैं। ऐसी योजनाएं दे में 60 साल तक सरकार चलाने वाली पार्टी ने भी नहीं चलाई थी। उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि दे के 13 करोड़ लोगों को बैंक में खाते खुलवाये गए हैं वहीं लोगों को 2 लाख का बीमा भी कराया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इतने कम समय में गरीबों और किसानों के लिए योजनाएं बनाई है।

गरीबी उन्मूलन के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। इस पर सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। शाह ने नीती कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भूमि अधिग्रहण अध्यादे पर प्रदे में हाय तौबा मचाये हुए है लेकिन सरकार एक ईंच भी जमीन कॉरपोरेट घराने के पास नहीं जाने देगी।

जो भी जमीन अधिग्रहण किया जाएगा वह दे के किसानों के लाभ के लिए होगा। ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे। उन्होंने नीती कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के 12चीनी मिलों के जमीनों का अधिग्रहण कर अपने लोगों को बांट दिया है। यह काम भाजपा कभी नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव में भाजपा और जदयू को मिले जनादेश के बदले में उन्होंने भाजपा के पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है। अब वे फिर से जंगलराज बनाने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के बाद नीती या राबड़ी कोई भी आएं विकास का काम बिहार में नहीं कर सकता है।

उन्होंने नीती कुमार को आत्मचिंतन करने की सलाह तक दे दी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह गांधी मैदान गवाह है कि यहीं हुंकार से केंद्र में भाजपा की सरकार नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में बनी है। जिस प्रकार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाकर दे और दुनिया में भाजपा का नाम हुआ है उसी प्रकार बिहार में भी भाजपा की सरकार बना कर प्रदे का नाम दे में रौन करें। और यह संकल्प लेकर हीं कार्यकर्ता यहां से जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि दो तिहाई बहुमत से बिहार में भाजपा की सरकार बनती है तो दे में बिहार एक नंबर का राज्य बन जाएगा। इसके पूर्व प्रतिपक्ष के नेता नंद किषोर यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुषील कुमार मोदी ने भी समागम को संबोधित करते हुए नीती सरकार पर जोरदार हमला किया और समागम में आए कार्यकर्ताओं से भाजपा की सरकार बनाने के लिए हाथ उठवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here