Home India City News डेढ़ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

डेढ़ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

0
डेढ़ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट
one and half year old girl raped by neighbour in badaun
one and half year old girl raped by neighbour in badaun
one and half year old girl raped by neighbour in badaun

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के सदर क्षेत्र में एक डेढ़ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने मंगलवार को बताया कि मोहल्ला उमरपारा नई बस्ती में एक रिक्शा चालक अपने परिवार के साथ रहता है।

सोमवार रात उसके पड़ोस में रहने वाला युवक संजीव जोशी उर्फ नन्दा(18) उसकी डेढ़ साल की बेटी को घुमाने के बहाने ले गया और एकान्त स्थान पर ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया।

लगभग डेढ़ घण्टे बाद संजीव अबोध बालिका को बेहोशी की हालत में वापस उसके घर छोड़ गया।

मंगलवार सुबह बालिका की हालत बिगडऩे पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसके साथ हुई हैवानियत की जानकारी हुई।

बालिका के पिता की तहरीर पर संजीव के विरुद्ध 376 पाक्सो और एससी/एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को महिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है जहां प्रशासन द्वारा गठित डॉ. बीना अग्रवाल, डॉ. कमला मिश्रा और डॉ. हाकिम सिंह के पैनल द्वारा अबोध बालिका का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।