Home India City News मुंबई में एक किशोरी और एक नाबालिग के साथ रेप

मुंबई में एक किशोरी और एक नाबालिग के साथ रेप

0

one minor and one teenager girl raped in palghar mumbai

पालघर। मुंबई से सटे नए पालघर जिला के नाला सोपारा इलाके में एक किशोरी और एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने की खबर है। ग्रामीण पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही एक पहचान वाले ने कथितरूप से दुष्कर्म किया। दोनों ही तुलिंज इलाके के वासी हैं।

45 साल का है और लड़की को अकसर रूपए देता था। जुलाई के महीने में आरोपी ने लड़की को घर पर बुलाया और शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से भी नहीं बताने की धमकी दी। उसके बाद से आरोपी लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा लेकिन लड़की ने सोमवार को हिम्मत कर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

एक अन्य घटना में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ घर में अकेले होने के समय तीन नवंबर को एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। सोमवार को दोबारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। पीडिता ने इसकी सूचना अपने अभिभावकों को दी और अभिभावकों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here