Home India City News जयपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया कैदी पर हमला

जयपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया कैदी पर हमला

0
जयपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया कैदी पर हमला
jaipur jail
jaipur jail
jaipur jail

जयपुर। राजधानी की सैन्ट्रल में शुक्रवार को एक कैदी ने दूसरे पर हमला कर दिया; इसमें एक कैदी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल कैदी को कारागृह पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। सेन्ट्रल जेल उपाधीक्षक पृथ्वीसिंह कविया ने लालकोठी थाने में हमले के आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार सेंट्रल जेल में सजा काट रहा दिनेश 23 फरवरी को शाम पांच बजे अन्य कैदियों के साथ बैरक में बैठा था। इस दौरान पास की बैरक में बंद कैदी मोहन लाल उनके पास आया और दिनेश पर नुकीली चीजे से हमला कर दिया। हमले में दिनेश का गाल बुरी जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर जेल प्रशासन व अन्य कैदियों ने मोहन को काबू में किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।