Home Breaking आॅनलाइन गेम ब्लू व्हेल चैलेंज ने ली मुंबई के मनप्रीत की जान?

आॅनलाइन गेम ब्लू व्हेल चैलेंज ने ली मुंबई के मनप्रीत की जान?

0
आॅनलाइन गेम ब्लू व्हेल चैलेंज ने ली मुंबई के मनप्रीत की जान?
Online suicide game Blue Whale challenge claims first life in India
Online suicide game Blue Whale challenge claims first life in India
Online suicide game Blue Whale challenge claims first life in India

मुंबई। कथित आॅनलाइन ब्लू व्हेल चैलेंज ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कुछ और ऐसे गेम्स भी हैं जो बच्चों को सुसाइड करने के लिए मजबूर करते हैं। इन गेम्स को अब मौत का सामान माना जाने लगा है।

हाल ही में मुंबई में महज 14 साल के बच्चे की सुसाइड के बाद ब्लू व्हेल चैलेंज को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है। पश्चिमी मुंबई के अंधेरी में रहने वाले मनप्रीत ने शनिवार को घर की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। पुलिस जांच कर रही है कि इस के पीछे कहीं एक ऑनलाइन गेम तो नहीं है।

मनप्रीत के कुछ दोस्तों ने पूछताछ में जो कुछ बताया वह बहुत चौंकाने वाला है। उनका कहना था कि मनप्रीत ने कुछ समय पहले ही ब्लू व्हेल चैलेंज का ज़िक्र किया था जिसे पूरा करने के लिए प्रतियोगियों से खुदकुशी करने के लिया कहा जाता है।

हालांकि पुलिस अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रख कर जांच कर रही है। मेघवाड़ी के एसीपी मिलिंद खेतले ने बताया कि जांच अभी जांच पूरी नहीं हुई है, फ़िलहाल कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। मनप्रीत के दोस्तों और परिवार से जानकारी ली जा रही है और उसके फ़ोन और अन्य गैजेट्स की जांच जारी।

मनप्रीत की मौत के बाद उठे सवालों ने अब नई बहस छेड दी है और देश में सोशल मीडिया पर इस तरह के ऑनलाइन गेम्स को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जाता है कि इस जानलेवा गेम की शुरुआत रूस से हुई थी।

मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर खेले जाने वाले इस गेम में प्रतियोगियों को 50 दिन में 50 अलग-अलग टास्क पूरे करने होते हैं और हर एक टास्क के बाद अपने हाथ पर एक निशान बनाना होता है। इस खेल का आखिरी टास्क सुसाइड होता है।

भारत में यह गेम हाल ही चर्चा में आया है, लेकिन रूस से लेकर अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, चीन, जॉर्जिया, इटली, केन्या, पराग्वे, पुर्तगाल, सऊदी अरब, स्पेन, अमरीका, उरुग्वे जैसे देशों में कम उम्र के कई बच्चे इस चैलेंज की वजह से अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। दुनियाभर में कुल 200 जान लेने वाले इस आॅनलाइन गेम से अकेले रूस में सबसे ज्यादा 113 मौत हुई है। इस गेम के ऐडमिन फ़िलिप बुदेकिन को इसी साल मई में अरेस्ट भी किया गया था।

इस तरह होती है गेम की शुरुआत, अंत में मौत

‘ब्लू वेल’ को ‘द ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम नाम से भी जाना जाता है। रूस के फिलिप बुडेकिन ने ये गेम बनाया था। इस ऑनलाइन गेम खेलने वाले शख्स को हर दिन एक डेयर दिया जाता है। डेयर पूरा के बाद गेम खेलने वाला शख्स अपनी फोटो एडमिन को भेजता है। इस गेम की शुरुआत में खेलने वाले शख्स को एडमिन हॉरर फिल्म देखने जैसे आसान टास्क देता है।

इसके बाद गेम का लेवल बढ़ता चला जाता है और इसके बाद गेम खेलने वाले शख्स को शरीर को चोट पहुंचाने जैसे टास्क दिए जाते हैं। ये गेम खेलने वाला शख्स धीरे-धीरे इसका आदी हो जाता है। इस गेम में जब सारे टास्क पूरे हो जाते हैं तो एडमिन अंत में गेम खेलने वाले शख्स को सुसाइड का डेयर देता है। इस ऑनलाइन गेम की लत ही होती है जिसके चलते इसे खेलने वाला शख्स हर डेयर को करने पर मजबूर हो जाता है।