Home Breaking हजारीबाग में कर्फ्यू जारी, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

हजारीबाग में कर्फ्यू जारी, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

0
हजारीबाग में कर्फ्यू जारी, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश
ordered to shoot troublemakers on sight in Hazaribagh
ordered to shoot troublemakers on sight in Hazaribagh
ordered to shoot troublemakers on sight in Hazaribagh

रांची/हजारीबाग। रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों में संघर्ष के बाद कर्फ्यूग्रस्त हजारीबाग में प्रशासन ने उपद्रवी को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। इस बीच शहर के एक इलाके में बम बनाते समय हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। शहर में कर्फ्यू जारी है। जगह-जगह सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रैफ के जवानों को भी लगाया गया है।

घटना के सिलसिले में अब तक पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया है। लगभग 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थिति शांत होने के बाद ही कर्फ्यू में ढ़ील देने पर विचार किया जाएगा।