Home Entertainment Bollywood ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई ‘न्यूटन’

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई ‘न्यूटन’

0
ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई ‘न्यूटन’
Oscars run out of 'Newton'
Oscars run out of 'Newton'
Oscars run out of ‘Newton’

लॉस एंजेलिस | ऑस्कर 2018 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘न्यूटन’ दौड़ से बाहर हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्च र आर्ट्स एंड साइंसेज ने गुरुवार को घोषणा की कि 90वें अकादमी पुरस्कारों के लिए विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में 9 फीचर फिल्में प्रतियोगिता के अगले दौर में शामिल होंगी। राजकुमार राव द्वारा अभिनीत ‘न्यूटन’ में अमित मसुर्कर के निर्देशन में बनी है।

शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों को 92 फिल्मों में से चुना गया है। 90वें अकादमी पुरस्कारों की सभी श्रेणियों के लिए नामांकन 23 जनवरी को घोषित किया जाएगा। ऑस्कर समारोह 4 मार्च को डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जाएगा।

अब तक, ‘मदर इंडिया’, ‘सलाम बॉम्बे!’ और ‘लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ ही ऐसी भारतीय फिल्में हैं, जो अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में जगह बना पाईं।

 

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें