Home India City News ग्वालियर में इंजेक्शन लगने के बाद 50 प्रेगनेंट महिलाओं की हालत बिगड़ी

ग्वालियर में इंजेक्शन लगने के बाद 50 प्रेगनेंट महिलाओं की हालत बिगड़ी

0
ग्वालियर में इंजेक्शन लगने के बाद 50 प्रेगनेंट महिलाओं की हालत बिगड़ी
Over 50 pregnant women fall ill after receiving antibiotic injections in Gwalior hospital
Over 50 pregnant women fall ill after receiving antibiotic injections in Gwalior hospital
Over 50 pregnant women fall ill after receiving antibiotic injections in Gwalior hospital

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित कमलाराजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड में रविवार को इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। महिलाओं ने ठंड लगने और बुखार की शिकायत की। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया।

पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने बताया है कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे उन्हें एंटी बायोटिक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ देर बाद महिलाओं ने ठंड लगने की शिकायत की और उन्हें बुखार हो गया। चिकित्सकों को इसके बारे में बताया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा गया।

महिलाओं की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात और बिगड़ने पर चिकित्सक हरकत में आए। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय चंदेल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि महिलाओं को एम्पीसिलीन इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके चलते महिलाओं की तबीयत बिगड़ी। मामले की जांच की जाएगी।