Home Blog Page 1007

सुहागिनें ऐसे करें करवा चौथ पूजा अर्चना

karva chauth puja vidhi

सबगुरु न्यूज। करवा चौथ नारी के जीवन का सबसे अहम दिन होता है जिसे भारतीय सुहागिन स्त्रियां एक पर्व के रूप में मनाती हैं व पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर व चंद्रमा की पूजा-अर्चना करती हैं।

करवा चौथ की प्रचलित कथा : सु​हागिनें क्लीक करें और पढें

सबगुरु न्यूज। करवा चौथ के दिन व्रत कथा पढ़ना अनिवार्य माना गया है। करवा चौथ की कई कथाएं है लेकिन सबका मूल एक ही है। करवा चौथ 2017 का व्रत 8 अक्टूबर को रखा जा जा रहा है। करवा चौथ की एक प्रचलित कथा निम्न है:

राजसमंद में मार्बल का मेला

सभी का ध्यान कम समय कम लागत में बेहतर उत्पादन पर

स्टोमिन – 2017 प्रदर्शनी

सबगुरु न्यूज उदयपुर। मार्बल मण्डी राजसमंद में पहली बार पत्थर व्यवसाय से जुड़ी तकनीकों का मेला जुड़ा है। शनिवार से शुरू हुए दो दिन के इस मेले में न केवल व्यवसायी, बल्कि इस व्यवसाय में कॅरियर बनाने की सोच वाले युवा भी आधुनिक तकनीकों को समझते नजर आ रहे हैं। व्यवसाय में रुचि रखने वाले इस बात का तुलनात्मक अध्ययन कर रहे हैं कि कौन सी तकनीक का उपयोग उन्हें कम समय और कम लागत में बेहतर उत्पादन देगी।
राजसमन्द के दी मेवाड़ क्लब में स्टोन हेल्पलाइन कॉर्पोरेशन की ओर से आयोजित ‘स्टोमिन-2017’ प्रदर्शनी में राजसमन्द सांसद हरिओम सिंह राठौड़ और जिला कलक्टर पी.सी. बेरवाल भी पहुंचे और मार्बल व्यवसाय से जुड़ी तकनीकों की जानकारी के साथ उन तकनीकों पर ज्यादा जोर दिया जिसमें प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखा गया है।


इस मौके पर सांसद राठौड़ ने कहा कि स्टोन, मार्बल, माइनिंग एवं ग्रेनाइट इण्डस्ट्री के व्यापारी समय की बाध्यता और भारी भरकम मशीनरीज को लाने-लेजाने की समस्या के चलते जयपुर और बेंगलूरु मे होने वाले स्टोन एक्जीबिशन के बड़े आयोजनों मे शायद हिस्सा लेने मे समर्थ नहीं हो पाते, ऐसे में यहां ऐसा आयोजन सभी के लिए सार्थक है।
स्टोमिन के संयोजक मोहन बोहरा ने बताया कि भारत मे यह पहली बार है जब क्षेत्रीय स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में 100 से ज्यादा कम्पनीज ने हिस्सा लिया है। इस प्रदर्शनी मंे उदयपुर, अहमदाबाद, मुम्बई, चेन्नई, बैंग्लोर और दिल्ली के उद्योगपतियो ने स्टोन इंडस्ट्री, मार्बल, माइनिंग व ग्रेनाइट प्रोसेसिंग में उपयोग आने वाले नवीन तकनीकों से युक्त टूल्स की प्रदर्शनी लगाई है। साथ ही कई विदेशी डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि राजसमंद मंे लगातार मार्बल एवं ग्रेनाइट इण्डस्ट्रीज बढ़ रही है, लेकिन नई तकनीकों के अभाव के कारण हम गुणवत्ता और अधिक मात्रा के उत्पादन में पीछे हैं और राजसमंद मार्बल के इसी अभाव को खत्म करने के लिए नई तकनीकों से लैस स्टोमिन प्रदर्शनी का आयोजन यहां किया गया है।
रिको कटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, मोही गे्रनाइट एसो. अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति अध्यक्ष विजय गोधा, राजसमंद मार्बल एसो. महासचिव रवि शर्मा, स्टोमिन डायरेक्टर मुकेश शर्मा, किशोर सिधवानी आदि ने स्टॉल्स का अवलोकन किया।

नई टेक्नोलोजी का रोबोटिक एक्सकेवेटर हुआ प्रदर्शित

स्टोमिन में हुण्डई कम्पनी द्वारा अपने नये उत्पाद के रूप में खास तौर से मार्बल और माइनिंग के लिए बनाए गए रोबोटिक एक्सकेवेटर का प्रदर्शन किया गया। यह एक्सकेवेटर अन्य एक्सवेटर की तुलना मंे बेहद मजबूत तो है ही साथ ही इसमे मेन्टनेंस और डीजल की खपत भी कम है। इसमंे खास बात यह भी है कि मार्बल और माइनिंग कार्य के दौरान इसके पाट्र्स मंे किसी भी प्राकर की टूट-फूट भी नहीं होगी और यह पहला रोबोटिक एक्सकेवेटर है जिसे 24 टन का बनाया गया है।

बिना वाइब्रेशन 10 गुना ज्यादा काम करेगा ‘एल-डी-4’

स्टोमिन मंे प्रदर्शित एक खास तरह की हाइड्रोलिक ‘एल-डी-4’ ड्रिलिंग मशीन का भी प्रदर्शन किया गया है जो अन्य ड्रिलिंग मशीन के मुुकाबले 10 गुना ज्यादा काम करती है। इसका हाइड्रोलिक सिस्टम इतना पावरफुल है कि ड्रिलिंग के दौरान इसमें जरा भी वाइब्रेशन नहीं होता।

एड़ियों के दर्द से हैं परेशान तो यह ख़बर अवश्य पढ़े

If you are troubled by ankles pain, then read this news

सबगुरु न्यूज़: शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण एड़ियों में दर्द होने लगता है, कई बार गलत साइज के जूते पहनने से भी यह समस्या होती है यदि आपको घंटो एक जगह खड़े रहना पड़ता है तो इस कारण एड़ियों में समस्या होना स्वाभाविक है एड़ियों में दर्द हाई हिल चप्पलें पहनने के कारण और गलत ढंग से चलने के कारण भी होता है|

इस तरीके से आप प्याज से बिजली बनाना सिख सकते हैं

जब भी पैरों या एड़ियों में दर्द हो तो इसके लिए सबसे पहले पैरों की उंगलियों से मसाज करे उंगलियों की मदद से एक तरफ दबाना शुरू करे और आगे की तरफ जाए काफ, मसल्स और एड़ियां दोनों की मसाज करे इसे रोजाना 5 से 10 मिनट तक करे यदि प्लैंटर फेसेटिस के कारण एड़ियों में दर्द हो रहा है|

इस ट्रिक से आप किसी भी मोबाइल का लॉक तोड़ सकते हैं

तो गर्म और ठंडे पानी की मदद से होने वाले ट्रीटमेंट का सहारा ले एक बर्तन में ठंडा पानी रखे और दूसरे में गर्म पानी रखे इसके बाद अपनी एड़ियों को 10 सेकंड तक ठंडे पानी में डुबोएं और फिर इसे गर्म पानी में डुबो दे|

इस ट्रिक से आप बिना चाबी अपने कार के गेट खोल सकते हैं

इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं दूसरा तरीका यह है कि आइस क्यूब ले और यूज कपड़े में लपेट ले इसके बाद उस कपड़े से 5 मिनट तक अपनी एड़ियों की मसाज करे ऐसा करने से दर्द में आराम मिलेगा |

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

हम युद्ध के लिए हर समय तैयार : वायुसेना प्रमुख

Ready to fight on short notice: Air Chief Dhanoa has a special message this Air Force day

 

गाजियाबाद। वायुसेना प्रमुख मार्शल बी.एस. धनोआ ने रविवार को कहा कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) युद्ध के लिए हर समय तैयार है और मौजूदा भू-राजनीति परिदृश्य में ‘संक्षिप्त व शीघ्रगामी’ संघर्ष होने की संभावना को लेकर भी आगाह किया।