Home Blog Page 1055

रसायन का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को

2017 chemistry nobel : three share price for developing cryo electron microscopy
2017 chemistry nobel : three share price for developing cryo electron microscopy

स्टॉकहोम। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी के विकास के लिए जैक्यूज डुबोचेट, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडर्सन को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने बुधवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि इन लोगों को यह पुरस्कार विलयन में बॉयोमॉलीक्यूल के उच्च रिजोल्यूशन वाली संरचना का पता लगाने के लिए क्रायो-इलेक्ट्रॉन मोइक्रोस्कोपी विकासित करने के लिए दिया गया है।

भारत में आखिर क्यों घट रही है डीज़ल कारों की मांग ?

Why is the decline in diesel cars in India?

कारों को लेकर भारतीय ग्राहकों का रूझान तेज़ी से बदल रहा है, एक वक्त में डीज़ल कारों को अहमियत देने वाले ग्राहक अब एक बार फिर पेट्रोल इंजन वाली कारों की ओर मुड़ने लगे हैं। ईटी ऑटो के अनुसार भारत में अप्रैल 2016 से लेकर सितम्बर 2016 के बीच जितनी भी कारें बिकीं, उनमें से डीज़ल कारों का हिस्सा केवल 27 फीसदी था। चार साल पहले यह आंकड़ा करीब 47 फीसदी हुआ करता था। मौजूदा स्थिती ये है कि पांच सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में केवल एक कार ही डीज़ल इंजन वाली होती है, पेट्रोल कारों की बिक्री का सबसे बड़ा हिस्सा एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट से आता है।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: ट्रम्प का अगला शिकार मोदी

डीज़ल कार की कीमत पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा होती है, पहले डीज़ल की प्रति लीटर कीमत पेट्रोल के मुकाबले कम होने और ज्यादा माइलेज़ की वजह से फ्यूल का खर्च घट जाता था और डीज़ल इंजन के लिए दी गई अतिरिक्त कीमत इस से वसूल हो जाती थी। मौजूदा समय में डीज़ल से सब्सिडी हटा दी गई है और इसकी कीमत बाज़ार के मुताबिक तय होती है, इस कारण डीज़ल और पेट्रोल की कीमत में बड़ा अंतर नहीं रह गया है। उपभोक्ता भी कीमत को लेकर काफी सज़ग हो गए हैं, ऐसे ग्राहक जिन को कार प्रमुखतौर पर सिटी में ही इस्तेमाल करनी है वे अब डीज़ल के लिए ज्यादा पैसे देना वाजिब नहीं समझते।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: ये है टाटा की अनोखी कार, 200 किलोमीटर सिर्फ 70 रुपये में

यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में भी तेजी से ट्रेंड बदल रहा है, इस सेगमेंट में अधिकांश कारें डीज़ल इंजन वाली हैं। साल 2012-13 में इस सेगमेंट के बिक्री के आंकड़ों में पेट्रोल इंजन वाली कारों का हिस्सा केवल तीन फीसदी का था, जो अब 16 फीसदी पर पहुंच गया है।

Why is the decline in diesel cars in India?

कासगंज में विधवा की ईंट-पत्थरों से पीट कर हत्या

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक विधवा शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ : सरकारी अधिकारी की पत्नी ने फांसी लगा कर दी जान

Government official's wife hangs self in lucknow
Government official’s wife hangs self in lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर इलाके में वित्त विभाग के समीक्षा अधिकारी की पत्नी ने बुधवार सुबह अपने तीन मंजिला घर में फांसी लगा कर जान दे दी। गोमतीनगर थाने के तहत आने वाले विश्वास खंड-2 में रहने वाले दिनेश प्रताप सिंह वित्त विभाग के समीक्षा अधिकारी हैं।

आबूरोड पुलिस पर विधि निरुद्ध बालक से गम्भीर मारपीट का आरोप, जांच के आदेश

police torture

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही जिले की पुलिस पर एक बार फिर हिरासत में मारपीट का आरोप लगा है। इस बार यह आरोप किसी वयस्क कैदी की बजाय विधि निरुद्ध बालक के साथ किए जाने का है। विधि निरुद्ध बालक की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करके यह भी बताया कि मारपीट के कारण कथित पीडित को चलने में भी समस्या आ रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच एससी-एसटी सेल के डीएसपी को सौंप दी है।