Home Blog Page 1060

ये है साबूदाने की खिचडी बनाने का फार्मूला

sabudane ki kichdi recipe in hindi
sabudane ki kichdi recipe in hindi

साबूदाने की खिचड़ी सबकी पसन्दीदा होती हैं। बहुत लोग इसको बिना व्रत के भी खाते हैं। अगर आप भी साबूदाने की खिचड़ी के शौकीन हैं तो आज हम उसकी रेसिपी लेकर आये हैं। आपको बताते हैं साबूदाने की खिचड़ी बनाने की विधि….

*सामग्री :-

साबूदाना – 1 कप
मूंगफली के दाने(दरदरे पीसे) – 1/2 कप
जीरा – 1 चम्मच
करी पत्ते – 2-3
हरी मिर्च(कटी हुई) – 1-2
उबला आलू(कटा हुआ) – 1
टमाटर(कटा हुआ) – 1
सेंधा नमक आवश्कतानुसार
हरा धनिया(बारीक कटा)
नींबू का रस
1 चम्मच घी

*विधि :-

सबसे पहले साबूदाने को धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें, इसे 1 घंटे के बाद पानी से निकाल कर अलग रख दें।

एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें जीरा डालकर भूनें और फिर इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, आलू और टमाटर डालकर 1-2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं और इसे बीच-बीच में हिलाते रहें।

अब इसमें साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए ढक्कर धीमी आंच पर रख दें।

इसके बाद इसमें मूंगफली के दाने सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें और गैस बंद दें, साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है।

ये भी पढ़े

हनीप्रीत पंचकूला अदालत में पेश, पुलिस ने मांगा 10 दिन रिमांड

Honeypreet produced in Panchkula court
Honeypreet produced in Panchkula court

पंचकूला। हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम के अधिकारियों ने जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की करीबी कही जाने वाली हनीप्रीत इंसां को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद पंचकूला की एक अदालत में पेश किया। अभियोजन पक्ष ने हनीप्रीत की 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की।

झारखंड में 2 बहनों के साथ पडोसी युवकों ने किया गैंगरेप

Two sisters gang raped and filmed in Jharkhand, none arrested so far
Two sisters gang raped and filmed in Jharkhand, none arrested so far

रांची। झारखंड के पलामू जिले में तीन युवकों ने पड़ोस में रहने वाली दो किशोरवय बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि दोनों बहनें पलामू के छत्तरपुर हाई स्कूल में पढ़ती हैं और स्कूल के सामने ही किराये के मकान में रहती हैं।

INDIAN पत्नी ने अपने पति से शिकायत करते हुए कहा कि…

जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले जाते हो तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है | पत्नी ने अपने सेल्समैन पति से शिकायत करते हुए कहा |

पति – घबराओ नहीं प्रिय मैं इतनी जल्दी वापस आऊंगा कि तुमको पता भी नहीं चलेगा |

पत्नी – तुम्हारी यहीं हरकत तो मेरे घबराहट का असल कारण है |

पत्नी (पति से) – क्या आपको यादहै, कल हमारे विवाह की पच्चीसवीं वर्षगांठ है |

पति – तो क्या हुआ ?

पत्नी – मैं सोचती हूं इस अवसर पर अपने मुर्गीखाने की मोटी मुर्गीयों को काटा जाये |

पति – यही बात है न …. अब बताओ 25 वर्ष पहले जो कुछ भी हुआ उसके लिए उन मुर्गीयों को तुम दओष कैसे दे सकती हो ?

पत्नी के ऊपर के होंठ में चोट लग गई थी | अतः टांका लगवाने के दस रुपये मांगे |

पति महोदय ने बीस रुपये निकालकर डॉक्टर को देते हुए कहा – दोंनों होंठों पर टांके लगा दीजिए |

पति – मैं तो सिगरेट पीता नहीं, यह हर रोज आंगन में सिगरेट के टुकड़े कहां से आ जाते है ?

पत्नी – आजकल चील-कौओं को खाने को तो कुछ नहीं मिलता है | सिगरेट के टोटों पर चोंच मारते है और यहां गिरा देते है |

तुम हमेशा मेरी मां-बहिन को कोसते हो मुझे कहो लेकिन उन पर मत जाया करो” पत्नी ने दुःखी होकर कहा |

पति – कैसी बातें करती हो ! आखिर उनकी मर्जी से ही तो तुम मेरे पल्ले पड़ी हो” |

पति – तुम हमेशा मूर्खतापूर्ण बातें किया करती हो पति ने पत्नी से कहा |

पत्नी शांत स्वर में बोला – सब संग साथ का असर है | विवाह के पहले मैं ऐसी न थी | मेरा बी. ए. का सर्टिफिकेट गवाही है |

एक बार पति ने जम्हाई लेते हुए कहा – हे मां !

पत्नी ने गुस्से में कहा – शरम नहीं आती तीन बच्चों के बाप होकर भी हेमा का नाम ले रहे हो ? सत्यानाश हो जाए हेमा का |

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आरबीआई ने प्रमुख दरें यथावत रखीं, तरलता बढ़ाई

RBI Monetary Policy : RBI Keeps Rates Unchanged, Slashes Growth forecast
RBI Monetary Policy : RBI Keeps Rates Unchanged, Slashes Growth forecast

मुंबई। महंगाई के बढ़ते दबाव और राजकोषीय घाटे को लेकर बढ़ी चिंताओं के मद्देनजर आरबीआई ने बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरों को यथावत रखा है। केंद्रीय बैंक ने हालांकि तरलता बढ़ा दी है और साथ ही देश के विकास दर अनुमान को घटा दिया है। इसके लिए वस्तु एवं सेवा कर के क्रियान्वयन और उपभोक्ता एवं कारोबारी विश्वास के घटने को जिम्मेदार बताया गया है।