Home Blog Page 1061

अध्यापक छात्र से पुरुष अगर विवाहित हो तो कैसे पता चलता है….

एक अध्यापक ने छात्रों से पूछा – क्या कोई भी आदमी अंधेरे में देख सकता है ?

एक छात्र ने जवाब दिया – हां सर, मेरी मम्मी देख सकती है |

अध्यापक – कैसे ?

छात्र ने उत्तर दिया – “कल रात सिनेमा हॉल के अंधेरे में वे पापा से बात कर रही थीं कि तुम्हारी दाढ़ी बहुत बढ़ गई है |

अध्यापक ने एक छात्र से पूछा – बताओ, शाहजहां कौन था ?

छात्र – जी, वह एक मजदूर था |

अध्यापक – कैसे ?

छात्र – आपने ही तो कहा था कि शाहजहां के कई इमारतों का निर्माण किया था ?

अध्यापक ने छात्र से कहा – मालूम होता है कि सवाल ने तुम्हें परेशान कर रखा है |

छात्र ने उत्तर दिया – “जी नहीं, सवाल तो साफ है असलियत में परेशान तो मुझे इसके उत्तर ने कर रखा है |

स्कूल से लौटने के बाद राजू ने मां को बताया – लगता है, हमारी टीचर कभी नहीं नहाती |

मां ने पूछा – तुमने ऐसा कैसे समझा ?

राजू ने कहा – वह कह रही थी कि उन्होंने आज तक ऐसा कोई भी काम नहीं किया, जो सबके सामने नहीं कर सकतीं

एक बच्चा (अध्यापक से) – हम एक से ज्यादा पत्नियां क्यों नहीं रख सकते ?

अध्यापक – जब तुम बड़े हो जाओगे तो खुद पता चल जायेगा, जो व्यक्ति अपना बचाव खुद नहीं कर सकते, उनके लिये कानून बन जाता है |

अध्यापक (छात्रों से) – बच्चों, अगर औरत विवाहित हो तो उसकी निशानी क्या है ?

छात्र – मांग का सिन्दूर |

अध्यापक – और पुरुष अगर विवाहित हो तो कैसे पता चलता है ?

छात्र – उसका लटका हुआ परेशान चेहरा देखकर |

अध्यापक – वह कौन-सा व्यक्ति है जो मरने के बाद याद किया जाता है ?

छात्र – जिसको लोगों का कर्ज देना हो |

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

क्यूबा दूतावास के 15 राजनयिकों को अमरीका छोड़ने का आदेश

US orders 15 Cuban diplomats to leave washington embassy over sonic attacks

वाशिंगटन। अमरीका सरकार ने मंगलवार को क्यूबा दूतावास के 15 राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया। अमरीका सरकार ने यह कदम क्यूबा में अमरीकी राजनयिकों की सुनने की क्षमता पर हुए कथित हमले की प्रतिक्रिया में उठाया है। अमरीकी राजनयिकों पर रहस्यमयी ढंग से हुए हमले के कारण उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है।

कानपुर : 2 मंजिला घर में विस्फोट, 4 मकान और ढहे, 2 शव निकाले

uttar pradesh : explosions in kanpur four houses collapsed many killed
uttar pradesh : explosions in kanpur four houses collapsed many killed

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल इलाके के एक घर में बुधवार दोपहर दो मंजिला घर में तेज विस्फोट होने से मकान ढह गया। वहीं अगल-बगल के घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिनके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक मलबे से दो लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। राहत कार्य जारी है।

HEALTH TIPS सेहत के लिए फायदेमंद हैं लाल रंग की सब्जियां

तंदरुस्त रहने के लिए सबसे जरुरी है, कि आप क्या, कैसे और कब खाते है? इसी सवाल का जवाब मिलता है, डायइटिशियन के पास, जो हमें हमारी सेहत और जरुरत के मुताबिक डाइट चार्ट तैयार करके देते हैं। अमुमन इन सभी डाइट चार्ट में अधिकतर ग्रीन वेजिटेब्लस और फ्रूट्स को जोड़ा जाता है, क्योंकि इनसे हमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमारी बॉडी के लिए जरूरी है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी डाइट में सिर्फ हरा रंग जोड़ कर बाकि रंग गायब कर दिए जाए। (VIDEO: अनुष्का शर्मा ने कहा कुछ तो शर्म करो)क्योंकि हर रंग के वेजिटेब्लस और फ्रूट्स का अपना अलग महत्व है। जैसे कि रंग लाल, अक्सर लाल रंग को खूबसूरती से जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन यहीं लाल रंग अगर हमारी डाइट में जोड़ दिया जाए तो सेहत को भी तंदरुस्ती के साथ निखार सकता है।

लाल रंग का महत्व क्यों

असल में प्रकृति में सभी चीजों में कुछ खास कण होते है जो उस चीज का रंग और रूप तय करते है। ऐसा ही कण है लाइकोपीन, जो कि असल में कैरोटन का मॉडिफाइड रूप है और यही कण गाजर के रंग को डिसाइड करता है। इसी लाइकोपीन के जरिए ओवरी और र्सवाइकल कैंसर जैसे बड़ी बीमारी से भी लड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं, इन लाल रंग कि सब्जियों और फ्रूट्स में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, अमुमन इन सब्जियों में 10 से 50 कैलोरी पाई जाती है।

कुछ खास लाल रंग की सब्जियां और उनके गुण

फाइबर से भरा है बीटरूट

बीटरूट या चुकंदर, सलाद का सबसे बढ़िया साथी है इससे न सिर्फ सलाद में रंग आता है,(VIDEO: विराट कोहली को दी पाकिस्तानियो ने गाली शमी हुए हावी) बल्कि यह हमारे पेट के लिए बहुत अच्छा है। क्योंकि बीटरूट में फाइबर, आईरन और विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है। यही वजह है कि बीटरूट बल्ड काउंट बढ़ता है और एनिमिया की रोकथाम करता है। यहां तक कि बीटरूट्स में कैरोटिन और मैग्निज जैसे वाइटल न्यूट्रिशियन भी शामिल होते है। जबकि वहीं एक स्टडी कि माने तो इतने गुण होने के बावजूद एनिमिया से पीड़ित एशियन महिलाएं अपनी डाइट में बीटरूट को शामिल ही नहीं करती। जबकि बीटरूट को रोस्ट करके, करी के फॉर्म, या फिर सलाद और जूस के रूप में अच्छे से अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

क्च्ची ही खाएं रैड कैबिज

पत्ता गोभी जैसे दिखने वाली रेड कैबिज यह गोभी, असल में पर्पल कलर की होती है।(VIDEO: शराबी ने कुत्ते को जबरदस्ती पकड़ा तो कुत्ते को आया गुस्सा) इस कैबिज में भी, बाकि गुणकारी सब्जियों की तरह फाइबर, विटामिन्स और जरुरी पोषक तत्व शामिल होते है। रिच एन्टीआॅक्साइ से भरपुर इस रेड कैबिज के सभी गुणों को अच्छे से कंज्यूम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे कदूकस कर या फिर पतला पतला काट कर कच्चा ही खाया जाए।

गुणों का भंडार है लाल टमाटर

सलाद व सब्जियों में सबसे कॉमन और सबसे ज्यादा काम में लिया जाने वाला टमाटर, विटामिन सी और पोटाशियम के गुणों का भंडार है। (VIDEO: इस खूबसूरत हीरोइन को करना पड़ा शर्म का सामना)आप चाहें तो टमाटर को सलाद के साथ हलके से आॅलीव आइल में टोस्ट करके भी खा सकते है, क्योंकि ऐसा करने से टमाटर के सभी गुण आपकी बॉडी में आसानी से जाएंगे।

रैडिश में मिलेंगे मिनरल्स

भारत में सर्दियों में लगभग सभी घरों में रैडिश यानी मूली अहम हिस्सा होती है।(VIDEO: सबको हँसाने वाले कादर खान का हुआ बुरा हाल) हालांकि इस टेस्ट हल्का सा तीखा होता है, लेकिन इसमे विटामिन सी और पॉटाशियम जैसे मिनरल्स बहुत अच्छी संख्या में होते है।

सुपर फूड है रेड बैलपेपर

स्वाद में मिर्ची से कम तीखी होने के वजह से अधिकतर डाइट में शामिल होने वाली बैलपेपर यानि कि शिमला मिर्च असल में सुपर फूड की कैटगिरी में शामिल है।(VIDEO: सुष्मिता सेन ने किया प्यार का इजहार हार्दिक पंड्या से) क्योंकि इनमें एंटीआॅक्सीडेन्ट और कैंसर से लड़ने वाले गुण बहुताय में पाए जाते है। इतना ही नहीं विटामिन सी, बीटा कैरोटिन, बीटा क्राइपोथिन जैसे कण लंग कैंसर से लड़ने में सक्षम है। इसलिए हो सके तो इस सुपरफूट को और ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में शामिल करें।

इम्युनिटी बढ़ता लाल प्याज

किसी भी सब्जी का बेस्ट फ्रेंड कहे जाना वाल लाल प्याज, सब्जियों का टेस्ट बढ़ाने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।(VIDEO: पाकिस्तान में पेट्रोल टैंक पलटा लोगो ने लुटा पेट्रोल) लाल प्याज में पाए जाने वाले ऑर्गोसुलर और फाइटोकेमिकल इम्युनिटी को बढ़ावा देने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। पोषण और डाइटिशयन एकडमी की माने तो, लाल प्याज भी एलिल सल्फाइड से भरपुर है, जो कि कैंसर और दिल की बीमारी जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आरबीआई ने प्रमुख दरें यथावत रखी

0

मुंबई, 4 अक्टूबर| महंगाई के बढ़ते दबाव और राजकोषीय घाटे को लेकर बढ़ी चिंताओं के मद्देनजर आरबीआई ने बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरों को यथावत रखा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 2017-18 के लिए चौथी द्विमाही मौद्रिक नीति समीक्षा के अनुसार, रेपो दर को छह प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। रेपो दर वह दर होती है, जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को अल्पावधि के लिए उधारी देता है।

आरबीआई ने इसी तरह रिवर्स रेपो दर में भी कोई बदलाव न करते हुए उसे 5.75 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

चौथी द्विमाही मौद्रिक नीति समीक्षा से जारी बयान में कहा गया है, “एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) का निर्णय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) की चार प्रतिशत महंगाई दर के लक्ष्य को हासिल करने, और वृद्धि दर को समर्थन देने के उद्देश्य के लिए मौद्रिक नीति के एक तटस्थ रुख के अनुरूप है।”

यह निर्णय आरबीआई के गवर्नर उर्जित आर. पटेल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय एमपीसी ने लिया। समिति के पांच सदस्यों ने ब्याज दरों को यथावत रखने के पक्ष में वोट किया।

छह सदस्यीय एमपीसी में तीन सदस्य सरकार के और तीन आरबीआई के होते हैं।

आरबीआई ने अगस्त में अपनी पिछली नीतिगत समीक्षा में रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर उसे 6.25 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था।