Home Blog Page 1072

WOW पपीते के बीज और शहद के मिश्रण से इतने सारे फायदे

so-many-benefits-from-the-mixture-of-papaya-seeds-and-honey

सिर्फ पपीते के बीज और शहद से ये चमत्कार होता हैं तो क्यों हम कडवी गोलियां खाएं, अब प्राकृतिक औषधियों के फायदे और उनसे स्वास्थ्य को होने वाले से सभी परीचित हैं। क्या आप जानते हैं कि पपीते के बीज और शहद में 7 स्वास्थ्य संबंधी के फायदे हैं? दो टी स्पून पपीते के बीज लें, इसमें एक टी स्पून शहद अच्छी मिलाएं और रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आइये देखें इस प्राकृतिक औषधि के बेहतरीन फायदे।

हथेली में आने वाले अत्यधिक पसीने से है परेशान तो अपनाए…

1. आपके सिस्टम को साफ करता है:- पपीते के बीज और शहद के मिश्रण में कई पावरफुल एसिड्स और एंटी-ओक्सीडेंट्स होते हैं जिससे पेट में और शरीर के अन्य अंगों में मौजूद जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

2. पेट के कीड़े मरते हैं:- चूंकि इसमें एसिड की अधिकता होती है इसलिए पेट के पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाले कीड़ों को मारने का यह एक शानदार प्राकृतिक तरीका है।

3. वजन कम करने में सहायक:- पपीते के बीज और शहद में कई लिपिड और पोटेशियम होते हैं जो कि पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं जिससे यह वजन कम करने में फायदेमंद है।

करेले का जूस कड़वाहट को नहीं, फायदा देखिए

4. मसल्स निर्माण में मददगार:- प्रोटीन की अधिकता वाले इस मिश्रण का रोजाना सेवन करने से, मांसपेशियों के ऊतकों का निर्माण होता है और आपकी शेप अच्छी दिखती है।

5. थकान दूर करता है:- इस मिश्रण में ग्लूकोसिनॉलेट्स होते हैं, जो थकान को दूर करते हैं और शरीर की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करते हैं।

6. वायरल या मौसमी बुखार से लड़ने में मददगार:- चूंकि इस प्राकृतिक मिश्रण में एंटी-ओक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और इन्फेक्शन व वायरल से लड़ने में मददगार है।

अधिक मोटापे से हैं परेशान तो खाए इलायची

7. पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाता है:- पपीते के बीजों में कई एंजाइम्स होते हैं जिससे यह पुरुषों में शुक्राणुओं की वृद्धि करता है, और प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। #PAPAYA

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

क्लीेक करिए और पढिए अजमेर शहर की शॉर्ट न्यूज

0

अन्नपूर्णा भण्डार एवं उचित मूल्य दुकान संचालकों का प्रशिक्षण

अजमेर। अजमेर जिले के अन्नपूर्णा भण्डार संचालकों एवं उचित मूल्य दुकानदारों का प्रशिक्षण सूचना केन्द्र में मंगलवार को आयोजित किया गया।  जिला रसद अधिकारी संजय माथुर ने बताया कि जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों एवं अन्नपूर्णा भण्डार संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ इसमें अन्नपूर्णा भण्डार के सामान की पुर्नमांग मोबाइल एप के माध्यम से करने के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

एप को डाउनलोड करने तथा उसका उपयोग करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात प्रतिभागियों को नवीन मूल्य सूची एवं बिल बुक उपलब्ध करवाई गई।

अन्नपूर्णा भण्डार से जुड़ी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। जिले में उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान 10 से 24 अक्टूबर तक उचित मूल्य की दुकानों एवं अन्नपूर्णा भण्डारों का निरीक्षण किया जाएगा।

विकास प्रदर्शनी उप समिति की बैठक 4 अक्टूबर को

अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2017 की विकास प्रदर्शनी उप समिति की बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे जिला परिषद के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी विकास प्रदर्शनी उप समिति के सदस्य सचिव डाॅ. सुधाकर सैनी ने प्रदान की।

केन्द्रीय मंत्री सीआर चैधरी का यात्रा कार्यक्रम 

केन्द्रीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात राज्यमंत्री सीआर चौधरी बुधवार 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजकीय बालिका महाविद्यालय में तथा दोपहर 12.30 बजे विधि महाविद्यालय में छात्रा संघ कार्यालय का शुभारम्भ करेंगे।

राजस्व अपील अधिकारियों के रीडर्स का प्रशिक्षण 10 को

राजस्व मण्डल के समस्त राजस्व अपील अधिकारियों के रीडर्स का प्रशिक्षण 10 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। राजस्व मण्डल के उप निबंधक सुरेश सिंधी ने बताया कि मंगलवार को राजस्व मण्डल के अध्यक्ष वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य के 14 राजस्व अपील अधिकारियों, 9 भू-प्रबंध अधिकारियों एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें रैवेन्यू कोर्ट्स मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी दी गई।

आमजन को आरसीएमएस पोर्टल पर घर बैठे जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए नवम्बर 2017 से राजस्व न्यायालय के समस्त कार्य आॅनलाइन किए जाएंगे। इसमें प्रकरण दर्ज कराने से लेकर काॅज लिस्ट, आगामी पेशी तारीख, कैश स्टेटस एवं निर्णय की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस संबंध में राजस्व अपील अधिकारियों के समस्त रीडर्स का प्रशिक्षण तकनीकी कम्प्यूटर प्रकोष्ठ के अधिकारियों द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

फार्मासिस्ट को रविवार को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

जिले में कार्यरत फार्मासिस्ट के लिए साप्ताहिक अवकाश रविवार को स्वीकृत किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के.सोनी ने बताया कि राजकीय चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत फार्मासिस्ट को संस्था प्रधान द्वारा रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

मित्तल हाॅस्पिटल में हुआ थायराइड की गांठ का दूरबीन से इलाज

अजमेर। मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में दो महिलाओं के थायराइड की गांठ का बिना चीरा लगाए सफल आॅपरेशन किया गया। दूरबीन के जरिए मुंह के अंदर से इस तरह की काॅस्मेटिक सर्जरी अजमेर में पहली बार मित्तल हाॅस्पिटल में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा ने की है। चिकित्सकीय भाषा में इस सर्जरी को ‘ट्रांस ओरल एन्डोस्कोपिक थायराइड सर्जरी’ कहा जाता है।

भारत में जल्द लॉन्च होग़ा SAMSUNG का शानदर स्मार्टफोन, ये होगी कीमत और फीचर्स

0

SABGURU NEWS:  आपको बता दें कि SAMSUNG कंपनी जल्द ही अपना J सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन J7 PLUS लॉन्च करने वाले हैं| रिपोर्ट से आई जानकारी के मुताबित SAMSUNG के इस स्मार्टफोन की प्रीबुकिंग चालू हो चुकी हैं| आप को बता दें की ये स्मार्टफोन  थाईलैंड में लॉन्च हो चूका हैं| और वहा पर इसकी कीमत 12900 THB रखी गयी हैं| मतलब भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 24829 रूपए हो सकती हैं|

सैमसंग गैलेक्सी जे7+ के स्पेसिफिकेशन-
गैलेक्सी जे7+ में एक 5.5 इंच फुलएचडी सुपर एमोलेड (1080×1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है। फोन में एक एल्युमिनियम बॉडी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर है। इस फोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

SAMSUNG GALAXY J7 PLUS

→ डिस्प्ले – 5.50 इंच
→ बैटरी क्षमता – 3000 एमएएच
→ प्रोसेसर – 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
→ फ्रंट कैमरा – 16 मेगापिक्सल
→ रिज़ॉल्यूशन – 1080×1920 पिक्सल
→ रैम – 4 जीबी
→ ओएस – एंड्रॉ़यड 7.0
→ स्टोरेज – 32 जीबी
→ रियर कैमरा – 13 मेगापिक्सल

READ MORE:

→ देखिये शाहरुख खान की बीवी गौरी खान की हॉट वीडियो !

 HOT NEWS: देखिये दिशा पटानी का बेहद हॉट लुक

→ इस वीडियो में देखिए उर्वशी का बिकिनी में हॉट अंदाज!

सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में 5 अक्टूबर को, राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

SP's national convention to be held at Agra on October 5
SP’s national convention to be held at Agra on October 5

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का दसवां राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में पांच अक्टूबर को होगा। सदर बाजार, कैंट स्थित तारघर के मैदान में प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें 25 राज्यों के लगभग 15 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे, जिनका कार्यकाल नए संविधान के तहत अब पांच वर्ष का होगा।