Home Blog Page 1073

सहवाग बोले IPL के कारण छीटाकशी नहीं कर रहे आस्ट्रेलियाई

Virender Sehwag Thinks IPL Contracts Prevented Aussies from Sledging
Virender Sehwag Thinks IPL Contracts Prevented Aussies from Sledging

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के अनुबंध पर नजर होने के कारण विराट कोहली और बाकी के भारतीय खिलाड़ियों पर छीटाकशी नहीं कर रहे हैं। सहवाग ने कहा कि हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अपना ये रूप तब भी नहीं दिखाया जब वे सीरीज 0-3 से हार चुके थे और 1-4 से हारने के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं कहा।

गोंडा में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने की सुसाइड

man kills self after shooting Girlfriend in Gonda
man kills self after shooting Girlfriend in Gonda

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार देर रात एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कश्मीर के बारामुला में चोटी कटवा के शक में युवक की पिटाई

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जारी चोटी काटे जाने के भय के बीच मंगलवार को कश्मीर के बारामुला जिले में एक युवक को चोटी काटने के संदेह में लोगों ने बेरहमी से पीटा। पुलिस ने कहा कि जिस युवक को लोगों ने पीटा, वह स्थानीय युवती का प्रेमी निकला।

केएसएसपीएल की 32 करोड़ की संपत्ति जब्त

ED attaches Rs 32 crore assets of KSSPL in coal block allocation case
ED attaches Rs 32 crore assets of KSSPL in coal block allocation case

नई दिल्ली/सतना। प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला आवंटन मामले में कमल सपोंज एवं स्टील पॉवर लिमिटेड (केएसएसएल) की 32.175 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

ऑनर का ‘हॉली 4’ स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 11,999 रुपए

Honor launches Holly 4 Smartphone with 13 megapixel camera in india
Honor launches Holly 4 Smartphone with 13 megapixel camera in india

नई दिल्लीचीनी स्मार्टफोन निर्माता हुवेई की सब-ब्रांड ऑनर ने मंगलवार को सस्ता फोन ‘हॉली 4’ पेश की, जिसकी कीमत भारत में 11,999 रुपए है। इसमें 13 एमपी प्राइमरी और पांच एमपी फ्रंट कैमरा है। यह फोन कंपनी के 30,000 रिटेल दुकानों में ग्रे, गोल्ड और सिल्वर रंगों में उपलब्ध है। हुवेई कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप इंडिया के उपाध्यक्ष पी. संजीव ने कहा कि फोन को खूबसूरत मेटालिक डिजाइन के साथ फास्ट फिंगरप्रिंट के साथ पेश किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को पसंद आएगा।

यह डिवाइस 8.2 एमएम स्लीम है, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इससे कई टास्क किए जा सकते हैं, जैसे फोटो से ब्राउजिंग करना, फोन पिक करना और तस्वीरें लेना।

इसमें 3,020 एमएएच की बैट्री, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ओक्टा-कोर 64 बिट का प्रोसेसर, पांच इंच एचडी डिस्प्ले, तीन जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में अलग-अलग कैमरा मोड फीचर हैं, जैसे टाइमलैप्स, स्लो मोशन, प्रो वीडियो और प्रो पिक्चर। #new mobile