Home Blog Page 1089

बेटी की सहेली से रेप के आरोपी पूर्व मंत्री को गुरदासपुर में समर्पण का निर्देश

Rape accused ex Punjab minister Sucha Singh Langah surrenders
Rape accused ex Punjab minister Sucha Singh Langah surrenders

चंडीगढ़। पंजाब की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को रेप के आरोपी पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के समर्पण को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उसे पंजाब के गुरदासपुर शहर में जाने का निर्देश दिया जहां उसके खिलाफ रेप व धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। सुच्चा सिंह लंगाह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से पूर्व में मंत्री रहे हैं।

‘अदनगाथी’ एक अदभुत यात्रा थी : मंदिरा बेदी

'Adangathey' was a wonderful journey: Mandira Bedi
‘Adangathey’ was a wonderful journey: Mandira Bedi

चेन्नई। अभिनेत्री मंदिरा बेदी का कहना है कि आगामी तमिल फिल्म ‘अदनगाथी’ का हिस्सा होना उनके लिए अदभुत सफर रहा है। फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार बतौर मुख्य नायक नजर आएंगे।

TOP TOUR PLACE प्रकृति के पास-प्रदुषण से दूर ‘माथेरान’

प्रदूषित होती शहरी आबो-हवा से दूर किसी सुकूनभरे माहौल की तलाश में हैं तो, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का माथेरान हिल स्टेशन आपकी खोज पूरी कर सकता है। क्योंकि यह देश का सबसे छोटा हिल स्टेशन होने के साथ ही इकलौता ऐसा हिल स्टेशन है, जहां गाड़ियों का शोर और प्रकृति को नष्ट करता धुआं नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस इलाके में वाहन वर्जित हैं और यहां यात्रियों को हाथ रिक्शा, घोड़ा गाड़ी या फिर पैदल ही पूरे इलाके की सैर करनी पड़ती है।

सब्जी बाजार लगता हैं ऐसी जगह जिसे सुन आप हो जाएंगे…

अन्ना हजारे ने की मोदी की निंदा, ‘सत्याग्रह’ करने का ऐलान

Anna Hazare slams Modi, to go on 'satyagraha'
Anna Hazare slams Modi, to go on ‘satyagraha’

नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे ने सोमवार को नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का वादा पूरा न करने का अरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकपाल विधेयक को लाने के लिए कुछ नहीं किया।

BEST TOUR PLACE समर वैकेशन में इन 5 जगहों की सैर का लुत्फ लें

Enjoy a trip to these 5 places for perfect Summer Vacation
Enjoy a trip to these 5 places for perfect Summer Vacation

नई दिल्ली। गर्मी बढ़ती ही जा रही है और ऐसे में अधिकांश लोग इससे राहत पाने और मौज-मस्ती के लिए कहीं न कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं। आप चाहे तो केरल, श्रीलंका जा सकते हैं जहां आप समुद्र किनारे सैर-सपाटा कर सकते हैं या तेज धूप से राहत पाने के लिए इसकी लहरों के साथ अठखेलियां कर सकते हैं। ट्रैवलयारी (बस को बुक करने की ऑनलाइन प्लेटफार्म) के संस्थापक व सीईओ अरविंद लामा और ट्रेवकार्ट (ट्रैवल एप) के सह-संस्थापक मनहीर सिंह सेठी ने उन जगहों के बारे में बताया है, जहां आप छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

1 कोवलम बीच, केरल : यह बीच (समुद्र तट) उथले पानी और कम ऊंची लहरें उठने के लिए जाने जाता है, जो आपके बच्चों के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है, जहां वे समुद्र के किनारे चलती हवाओं के बीच पानी में मौज-मस्ती कर सकते हैं।

2 पुरी, ओडिशा : ओडिशा के समुद्र तट भारत के सुंदर और साफ समुद्र तटों में से एक हैं, जहां बड़े पैमाने पर लुप्तप्राय प्रजाति के ओलिव रिडले कछुए देखे जा सकते हैं। जगन्नाथपुरी मंदिर और सुंदर समुद्र तट ये दो चीजें ओडिशा को लोकप्रिय बनाते है। चांदीपुर और गोपालपुर ओडिशा के लोकप्रिय समुद्रतटों में से एक हैं।

3 दुबई : पाम बीच, बुर्ज खलीफा, बुर्ज अलअरब और कृत्रिम द्वीपसमूह ‘द वर्ल्ड’ दुबई के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से हैं। आप चाहे तो चार रात और पांच दिन की यात्रा को बुक करा कर इस खूबसूरत जगह की सैर कर सकते हैं।

सुबह में शहर के खूबसूरत जगहों की सैर, दोपहर में रेगिस्तान में सफारी और रात को बेहतरीन डिनर का आप लुत्फ उठा सकते हैं।

4 थाईलैंड : यहां हर साल करीब तीन करोड़ पर्यटक आते हैं। भारतीय पर्यटकों का भी यह पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। यह बेहद खूबसूरत देश हैं। यहां शाही महल है और कई मनमोहक दृश्य देखने को मिल जाते हैं। कई प्रकार के व्यंजनों का भी आप यहां लुत्फ ले सकते हैं। इस देश का फुकेत प्रांत खूबसूरत जगहों में से एक हैं, जहां आप समुद्र किनारे जी भर के मौज-मस्ती कर सकते हैं।

5 श्रीलंका : इस देश में बेंटोटा में खूबसूरत समुद्रतट हैं। हरी-भरी वादियों और सुंदर तटों और पहाड़ियों वाले इस देश में आपको सुकून का अहसास भी होगा। नुवारा एलिया हरियाली से भरपूर जिला है, जहां की हसीन वादियां आपका मन मोह लेंगी। आप कोलंबों के कई ऐतिहासिक स्मारकों का भी दौरा कर सकते हैं। याला नेशनल पार्क में एनिमल सफारी भी कर सकते हैं, जहां आप हाथी, जंगली बिल्लियां, श्रीलंकाई स्लॉथ बेयर आदि जानवरों को देख सकते हैं।

हनी प्रीत का न्यूड वीडियो हुआ लीक, यूट्यूब पर हो रहा वायरल

क्या आप KTM 390 लेने की सोच रहें हैं, तो एक बार जरूर देख लें ये वीडियो

यह हैं दुनिया की 10 सबसे खुबसूरत महिला क्रिकेटर्स

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE