
दिल्ली मेट्रो को किराया बढ़ाने से रोके केंद्र सरकार : केजरीवाल

रोहित का शतक, भारत का सीरीज पर 4-1 से कब्जा

नागपुर। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा (125) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने रविवार को विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया।
हरे मटर खाइए और सेहत को बनाए हरा भरा

सर्दियों में हरे मटर की भरमार होती हैं वही देखा गया हैं की सर्दियों में हरी सब्जियों की मात्रा ज्यादा रहती हैं उसमें से हरे मटर भी हैं हरे मटर सेहत को बहुत फायदा पहुचते हैं चूंकि यह शरीर में और रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, इसलिए इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। प्रतिदिन हरी मटर का सेवन करना आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
अगर बुखार से हैं पीड़ित, तो अपनाए यह घरेलू तरीके
जानिए मटर के फायदे :
शीत ऋतु में ठंडी हवा और ठंडे पानी के कारण हाथ और पैर की उंगलियां सूज जाती हैं इसके लिए आप मटर को पानी में उबालकर, उस पानी को छानकर उसमें हाथों को कुछ देर डालकर रखें, सूजन जल्द नष्ट होती है।
एनीमिया रोगियों के लिए मटर का सूप बहुत लाभ देता है। स्वाद के लिए नींबू का रस मिलाने से अधिक लाभ होता है।
मटर के छिलके को रात को पानी में डालकर रखें। सुबह उन्हें अच्छी तरह मसलकर निचोड़ लें। इस पानी को बालों की जडों में उंगलियों से मलने और फिर बालों को धोने से बाल तेजी से बढ़ते और घने होते है।
बासी चावल के फायदे सुन दंग रह जाएंगे आप
शारीरिक रूप से निर्बल स्त्री-पुरूषों को अंकुरित मटर का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से अधिक शक्ति का विकास होता है।
मटर का हलवा बनाकर खाने से सर्दी-जुखाम से सुरक्षा होती है।
मटर के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको उर्जावान बनाए रखते हैं। हरी मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।
क्या पत्तागोभी हैं हमारी सेहत के लिए फायदेमंद
हरी मटर में प्रोटीन के साथ ही विटामिन-के की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों की बीमारियों और खासतौर से ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करने में सहायक होती है।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
पैरों की सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

हमने अक्सर देखा हैं की अचानक चलते चलते पैरों में मौच आ जाती हैं जिसकी वजह से धीरे धीरे पैर में सूजन आने लगती। सूजन को दूर करने के लिए कई लोग अंग्रेजी दवाईयों का इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन सूजन सही नहीं होती। सूजन को ठीक करने का इलाज हम आपको बता रहे हैं।
हज़ारो रुपये की दवाई खाने से बेहतर हैं कच्चे केले का…
सूजन से छुटकारा पाने के लिए उस हिस्से पर बर्फ की सिकाई करें। इसके लिए एक कपड़े पर बर्फ के कुछ टुकड़े बांध लें और दर्द वाली जगह लगाएं। सूजन पर सीधे बर्फ लगाने से बचें।
जब आप बैठे हो या लेटे हो तो तकिए के सहारे सूजे हुए अंग को ऊपर रखें। ये नुस्खा सूजन वाली जगह पर खून जमा नहीं होने देता और रक्त संचार को भी बढ़ाता है।
गुजरात में Zika virus के 3 मामले, सरकार ने कहा चिंता…
हल्दी आपको सूजन और इससे होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में असरदार है। इसके लिए दो चम्मच हल्दी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें और सूजन वाली जगह लगाएं। और जब ये सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। हर रोज दो से तीन बार ऐसा करने से आपको दर्द और सूजन से निजात मिलेगी।
बिमारियों में रामबाण इलाज हैं सौंफ की चाय
पैरों में सूजन होने पर गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालें और बीस मिनट के लिए उसमें पैर डालकर रखें। अगर कंधों या शरीर के दूसरे अंगों पर सूजन है तो पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से आराम मिलेगा|
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
अपनाएं ये टिप्स और हो जाए स्ट्रेस फ्री

किसी भी काम में अपना बेस्ट देना है तो हमें स्ट्रेस फ्री होकर काम करना पड़ता है। लेकिन भाग दौड़ भरी जिंदगी में आॅफिस में कुछ पल खुद के लिए निकाल पाना मुमकिन नही, पर थोड़ी कोशिश करके खुद को स्ट्रेस फ्री रखना जरूरी हैं। क्योंकि आज के दौर में जब तनाव कई बीमारियों को जन्म दे रहा है, तो इससे बचना बहुत ज़रूरी है।
सावधान! नींद पूरी नहीं होने से ये बीमारी हो सकती हैं
ग्रीनरी का हो साथ
वर्क डेस्क को साफ़-सुथरा बनाने के साथ ही वहा पर हरा पौधा लगा सकते है। इससे वर्क स्पेस पर एनर्जी बनी रहती है और साथ ही और मन को शांति मिलती है। कोशिश करें कि ऑफिस में किसी बात पर ग़ुुस्सा आए या फिर थकान महसूस हो, तो डेस्क पर रखे ग्रीन प्लांट को देखकर कुछ अच्छा सोचे, ऐसा करने से खुद को रिलेक्स महसूस करेंगे।
थोड़ी वॉक है ज़रूरी
आॅफिस में सहकर्मी या बॉस से खटपट होना आम है, किसी न किसी टॉपिक पर बहस हो ही जाती है। ऐसे में हर बार गुस्सा होने के बजाए खुद को थोड़ शांत रखने कि कोशिश करें इसके आप चाहे तो चेयर से उठकर थोड़ी देर के लिए बाहर टहल सकते है। ऐसे करने से तनाव भी कम होगा और चलने से मांसपेशियां फैलती हैं और मन में सकारात्मक विचार भी आएंगे।
गर्मियों में मुंहासों से बचाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स
बॉडी को दे आराम
आॅफिस में लगातार कई घंटों तक बैठकर काम करते रहने से मांसपेशियां अकड़ती हैं। इससे बचने के लिए काम के बीच-बीच में अपनी चेयर पर बैठकर या फिर खड़े होकर बॉडी को स्ट्रेच करें। साथ ही थोड़ा समय निकालकर कुछ आसान एक्सरसाइज़ भी कर लें ताकि मसल्स अकड़े नहीं।
डाईट में डाईफ्रूट्स करें एड
काम का प्रेशर हो या किसी से अनबन हुई हो, मूड अच्छा करने के लिए, अपनी पसंद का खाना खाएं। इससे संतुष्टि मिलेगी और मूड भी अच्छा होगा। साथ ही ऑफिस में काम के बीच लगी हल्की भूख में चिप्स, नमकीन या कचौरी खाने की बजाय ड्राईफ्रूट्स खाएंं। काम के बीच-बीच में ड्राईफ्रूट्स खाने से तनाव कम होता है, साथ ही इससे मेंटल प्रेशर कम करने में भी मदद मिलती है और ग़ुस्सा जल्दी शांत होता है।
यदि आप के गले के दर्द में हैं परेशानी तो हो…
मेडिटेशन और म्यूजिक देंगे रिलेक्स
वर्क प्लेस के माहौल से यदि ज़्यादा तनाव हो रहा हो, तो पांच मिनट के लिए मेडिटशन करें ऐसा करने से ग़ुस्सा और तनाव दूर होगा। साथ ही स्ट्रेास से बचने का सबसे आसान तरीक़ा है म्यूज़िक, कुछ समय के लिए अपना पसंदीदा म्यूज़िक सुनें।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE